importance of tree with best uses: पेड़ों का महत्व और फायदे क्या है ?

importance of tree- पेड़ हमारी पृथ्वी के सभी जीवो के लिए बहुत आवश्यक है। पेड़ हमें जीवन रूप वायु देता है। पेड़ो की सहायता से ही हम सभी प्रदुषण रुपी राक्षस से लड़ने में सक्षम है। पेड़ ही हमारे वातावरण को साफ और प्रदुषणमुक्त रखते हैं। यही पर्यावरण के सच्चे योध्दा है, जो इसे स्वच्छ और सुंदर बनाये रखते है।

secret of success सफलता का रहस्य क्या है ? सफलता के मूल मंत्र जानिए । success mantra
success definition सफलता की परिभाषा क्या है ? diligence यानि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है । जानिए कैसे ?

पेड़ ही हमारे जीवन के सच्चे साथी है और इससे हमें जीवन मिलता है। importance of tree इसलिए भी है, क्योंकि पेड़ हमें फल-फूल तो देते ही है, इसके साथ ही हमें दवाई के रूप में वो औषधियां भी देते है, जो हमें जीने के लिए आवश्यक है। इस आर्टिकल में आप “importance of tree with best uses: पेड़ों का महत्व और फायदे क्या है ?” विस्तार-पूर्वक पढ़ेंगे।

importance of tree

importance of tree with best uses: पेड़ों का महत्व और फायदे

  • पेड़ प्रकृति का बहुत बड़ा वरदान है।
  • पेड़ से हमें फल, फूल, लकड़ी और प्राण वायु ऑक्सीजन मिलती है।
  • tree भूमि के तापमान को नियंत्रित करने में सहायक है।
  • पेड़ हानिकारक कार्बनडाई ऑक्ससाइड को अवशोषित करते है और ऑक्सीजन देते है।
  • ऑक्सीजन के बिना पृथ्वी पे कोई भी प्राणी जीवित नहीं रह सकता है।
  • पेड़ पर्यावरण के चक्र को बनाये रखते है और वर्षा करने में सहायक होते है।
  • बहुत से ऐसे पेड़ है जिनके द्वारा हमें ढेर सारी औषधिया मिलती है।
  • पेड़ पर पक्षी अपना घोसला बनाकर रहते है।
  • पेड़ गर्मी में लोगो को छाया प्रदान करते है।
  • भारत की सनातन संस्कृति में पीपल बरगद आदि पेड़ो के लाभ के कारण पूजनीय बताया गया है।

importance of tree with best uses: पेड़ों का महत्व और फायदे क्या है ? Details

Article Name importance of tree with best uses: पेड़ों का महत्व और फायदे क्या है ?  
Category बड़ी सोच
Facebook follow-us-on-facebook-e1684427606882.jpeg
Whatsapp badisoch whatsapp
Telegram unknown.jpg
Official Website Click here

पेड़ों का पर्यावरण में महत्व ( IMPORTANCE OF TREES IN ENVIRONMENT)

पेड़ समाज का बहुमूल्य हिस्सा होते हैं। importance of tree इसलिए भी है, क्योंकि यह हमारे वातावरण को हरा भरा और शांतमय बनाते हैं। पेड़ों की ठंडी छाँव के नीचे  बैठने का नज़ारा ही बहुत खास होता है। सड़कों के किनारे लगे पेड़, राहगीरों के लिए वरदान साबित होते हैं। गर्मियों में वह एक तो सूरज की तपती किरणों से व  बारिश से भी बचाते हैं, तथा दूसरी तरफ राहगीरों के विश्राम के लिए ठंडी छाँव भी प्रदान करते हैं।

more importance of tree- पेड़ों के बिना धरती पर स्वच्छ वातावरण का होना नामुमकिन है। धरती पर रह रहे जीव-जंतु पेड़ो पर आश्रित/निर्भर हैं। पेड़ हमारे वातावरण से लेकर हमारे स्वास्थ्य तक को प्रभावित करते हैं। पेड़ मनुष्य को ऑक्सीजन तथा स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं। पेड़ सूरज की रोशनी लेकर प्रकाश संश्लेषण या फोटो-सिंथेसिस प्रक्रिया द्वारा हवा से कार्बन-डाइऑक्साइड लेकर हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। ऑक्सीजन हमारे तथा सभी जीव -जंतुओं के जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। एक बड़ा और स्वच्छ पेड़ एक दिन में लगभग 230 लीटर ऑक्सीजन वायुमंडल में छोड़ता है जो की सात लोगों के लिए पर्याप्त होती है।

importance of tree- पेड़ वातावरण को प्रदूषित होने से बचाते हैं। गर्मियों के महीनों में पेड़ हमें सूरज की तपती  किरणों से बचाते हैं तथा धरती के तापमान को बढ़ने से भी रोकते हैं। बारिश के मौसम में पेड़ो की जड़ें मिट्टी को मज़बूती से पकड़े रखती है जिससे प्राकृतिक आपदाओं का ख़तरा कम होता है। जितने ज्यादा पेड़ होंगे हमें उसका उतना ही फ़ायदा मिलेगा। पेड़ों की जड़े बारिश के पानी को धरती के नीचे(भूमिगत ) स्तर पर पहुंचाने का काम भी करतीं हैं और साथ ही जल संरक्षण ,मृदा अपरदन को रोकने में और मिट्टी संरक्षण करने में विशेष योगदान देते हैं। अमेरिकी कृषि विभाग के अनुसार 1 एकड़ वन 6 टन वायु से कार्बन डाइऑक्साइड  लेकर उसे अवशोषित (consume)करता है  तथा वापस वायु में 4 टन ऑक्सीजन डालता है। यह 4 टन ऑक्सीजन 18 लोगों की वार्षिक/सालाना ज़रूरतों को पूरा करने का समर्थ रखती है।

Save Water article कैसे बचाएँ पानी (पानी बचाने के उपाय)

importance of tree- पेड़ हमें हर रूप में कुछ -न -कुछ प्रदान करते हैं। पेड़ गाड़ियों तथा कारख़ानों से निकली कार्बन डाइऑक्साइड गैस को अपने भोजन बनाने की प्रक्रिया में इस्तेमाल करके बदले में हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि एक हरा-भरा पेड़ वाहनों से निकले 30 लीटर पेट्रोल के प्रदूषण को अवशोषित/खत्म(consume) करने की समर्था रखता है। पेड़ हमें ग्लोबल-वार्मिंग जैसी जटिल समस्या से निपटने के लिए सहायता भी करतें हैं।

पेड़ो की छाया ज़मीन से जल वाष्पीकरण को कम करके पानी को बचाती है। पेड़ वातावरण को ठंडा बनाते हैं। पेड़ों की छाँव से हम सूरज की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों(ultraviolet rays) से बच पाते हैं, जो कि त्वचा कैंसर तथा त्वचा की अन्य समस्याओं/बिमारियों को पैदा करती हैं। (more importance of tree) पेड़ वायु में मिश्रित गैसों की गुणवत्ता को सुधारने का काम भी करते हैं। पेड़ों की सूखी पत्तियों का खाद के रूप में इस्तेमाल कर,हम अपनी भूमि/धरती को उपजाऊ बना सकते हैं। पेड़ बहुत सारे जीव- जंतुओं का आवास होते हैं और कई जीव- जंतु पेड़ -पौधों को अपना आहार भी बनाते हैं।

वृक्षों की कमी के दुष्प्रभाव

पेड़ों की कमी से क्या क्या नुकसान हो रहे हैं वो कुछ इस प्रकार हैं:

  • वृक्षों की कमी के कारण वातावरण में सभी प्रकार का प्रदुषण बढ़ रहा है। इस प्रदुषण से कई गम्भीर बीमारियां पैदा हो रही है।
  • पेड़ों की लगातार कटाई से पृथ्वी का तापमान भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसके कारण आयेदिन भूकंप और सुनामी जैसी आपदाएं आनी शुरू हो गई है।
  • पेड़ों की कमी के कारण सही से बारिश भी नहीं हो रही है। कई जगह पर अधिक वर्षा हो रही है तो कई जगह पर सूखा पड़ रहा है।
  • वृक्षों की कमी के कारण रेगिस्तान भी तेजी से बढ़ रहा है।
  • पेड़ों की कमी के कारण कई सारी जानवरों की प्रजातियां भी विलुप्त हो गई है और कुछ तो विलुप्त होने के कगार पर है।
  • पेड़ों की कमी के कारण शांत पड़े ज्वालामुखी भी सक्रिय होना शुरू हो गये है।

importance of tree निष्कर्ष

इस आर्टिकल में आप importance of tree with best uses: पेड़ों का महत्व और फायदे क्या है ? विस्तार पूर्वक जाना। अतः हम सभी को पेड़ों के महत्त्व (Importance of Trees) को समझना चाहिए और पेड़ों को बचाने के प्रयास करना चाहिए। पेड़ होंगे तो हमें किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी और हमें शुद्ध और स्वच्छ वायु मिलती रहेगी। यदि पेड़ों की इसी तरह कटाई जारी रही तो बहुत कम दिनों में ही पृथ्वी का विनाश निश्चित है। इसलिए हमें Importance of Trees को गंभीर लेकर इस पर ध्यान देना चाहिए।

हर जानकारी अपनी भाषा हिंदी में सरल शब्दों में प्राप्त करने के लिए  हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे जहाँ आपको सही बात पूरी जानकारी के साथ प्रदान की जाती है । हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहाँ क्लिक करें ।

3 thoughts on “importance of tree with best uses: पेड़ों का महत्व और फायदे क्या है ?”

Leave a Comment