सफलता के मूल मंत्र– कई बार लोग कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी जल्दी सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं। बार-बार हार का सामना करने पर भाग्य को दोषी ठहराने लगते हैं। लेकिन व्यक्ति को हार से कभी घबराना नहीं चाहिए। डेल कार्नेगी ने कहा है कि असफलता के बाद ही सफलता हासिल होती है। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं ऐसी बातों के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप सफलता बेहद आसानी से हासिल कर लेते हैं।
Article about | Success Define |
Category | Badisoch |
Written by | Dr.PS,yadav |
सही निर्णय लेना सीखें–
Contents
जीवन में वही व्यक्ति आगे बढ़ता है जो सही और कठोर निर्णय लेता है। ऐसे में व्यक्ति को कभी भी कठिन फैसले लेने से कतराना नहीं चाहिए। असमंजस की स्थिति में व्यक्ति कभी भी सफलता हासिल नहीं कर पाता है। स्वामी विवेकानंद का कहना है कि जीवन का लक्ष्य निर्धारित करो। यही सफलता की पूंजी है।
कमियां स्वीकारें और सुधार करे –
जीवन में कोई व्यक्ति पूर्ण perfect नहीं होता है। हर किसी में कोई न कोई कमी जरूर होती है। अगर व्यक्ति अपनी अंदर की कमियों को स्वीकार कर उन्हें सुधारने की कोशिश करता है तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। कहते हैं कि अपनी पूर्व की गलतियों का रोना रोने वालों को कोई हरा नहीं सकता है। मेल्कम फोर्ब्स के अनुसार, असफलता, सफलता है, अगर हम उससे सीख लें।
यह जरुर पढ़े – Motivational Quotes in Hindi/ मोटिवेशनल कोट्स हिंदी
सुने अपने दिल की– और अपनाये सफलता के मूल मंत्र
हर व्यक्ति के लिए जीवन के मायने अलग होते हैं। किसी के लिए सफलता का मतलब नाम या पैसा कमाना होता है। सफलता हासिल करने के लिए आप सबसे पहले दूसरों की नकारात्मक बातों को सुनना बंद करें। खुद से सवाल करें कि, आप जीवन में क्या करना चाहते हैं? जब आपको आपके दिल से जवाब मिल जाए तो, लक्ष्य बनाकर उसमें जुट जाएं। सदा सकारात्मक और बड़ी सोच अपनाइए,यही सफलता के मूल मंत्र है।
What is Web Hosting in Hindi? वेब होस्टिंग क्या है?
हर जानकारी अपनी भाषा हिंदी में सरल शब्दों में प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे जहाँ आपको सही बात पूरी जानकारी के साथ प्रदान की जाती है । हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहाँ क्लिक करें ।
बहुत ही बेहतरीन लेख वास्तव मे बहुत ही अच्छा लेख आपने लिखा है सर.