आत्मविश्वास जीवन का आधार हैं| किसी में कितना ही बड़ा गुण क्यूँ ना हो अगर उसमे self confidence नहीं है, तो वह इंसान गुमनामी की जिन्दगी जीता हैं| कहते हैं, बच्चे गीली मिट्टी की तरह होते हैं उन्हें जिस रूप में भी ढाले वे वही रूप ले लेते हैं| यह ध्यान में रखते हुए माता-पिता को बचपन से ही बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने हेतु ध्यान देना चाहिऐ| विस्तार पूर्वक जानिए क्यों महत्वपूर्ण है self confidence?
जीवन में सफलता के लिए self confidence उतना ही आवश्यक है, जितना मानव के लिए ऑक्सीजन तथा मछली के लिए पानी| बिना सेल्फ-कॉन्फिडन्स के व्यक्ति सफलता की डगर पर कदम बढ़ा ही नहीं सकता| अर्थात आत्मविश्वास वह ऊर्जा है, जो सफलता की राह में आने वाली अड़चनों, कठिनाइयों एवं परेशानियों से मुकाबला करने के लिए व्यक्ति को साहस प्रदान करता है|
self confidence क्या है?
Contents
आत्मविश्वास ( self-confidence ) एक प्रकार का Attitude है| जो स्वयं की हुनर और योग्यताओं पर भरोसा दिलाता है| self-confidence (आत्म विश्वास) व्यक्ति को स्वयं पर विश्वास और भरोसा दिलाता है|
जिससे व्यक्ति का अपने जीवन पर पूरा control होता है| व्यक्ति अपने क्षमताओ और कमजोरियों को बखुबी जानता है और स्वयं को सकारात्मक नजरिये से देखता है| जिसका असर उसके जीवन में पड़ता है और वह अपने Goal, communication skill और सकारात्मक परिणाम पर पूरा control कर पाता है|
और इसके विपरीत, low self confidence, व्यक्ति को स्वयं पर संदेह करवाता है| वह स्वयं को तुच्छ, अप्रिय समझता है| कभी-कभी व्यक्ति अपने आत्मविश्वास का level high महसूस करता है| और कभी-कभी उसके विपरीत| अर्थात आत्मविश्वास का level बहुत कम हो जाता है|
आत्मविश्वास की परिभाषा क्या है? what is the definition of self-confidence
आत्मविश्वास (self-confidence) की परिभाषा मेरे स्वयं के अनुसार –
Confidence is that combination of courage and ability, in which a person plays an important role in making any work successful by making proper and maximum use of his ability.
आत्मविश्वास (Self-Confident) की परिभाषा (Google) –
“Trusting in one’s abilities, qualities, and Judgement.”
“स्वयं की क्षमताओ , गुणो और निर्णय पर भरोसा करना| ”
आत्मविश्वास (self-confident) की परिभाषा मनोवैज्ञानिक के अनुसार –
“ आत्मविश्वास स्वयं मे एक विश्वास है , इस प्रकार का विश्वास जो व्यक्ति के जीवन की चुनौतियो को सम्पन्न करने और सफल होने का संकेत देता है| आत्मविश्वास होना व्यक्ति की योग्यता पर खुद का विश्वास है| ”
कुछ महत्वपूर्ण self confidence quotes
“महान कार्य करने के लिए आत्मविश्वास पहली अनिवार्यता है| “किसी भी कार्य की नींव का मजबूत पत्थर आपका आत्मविश्वास है| “जीवन में सफल होने के लिए आपको दो चीजें चाहिए : अनभिज्ञता और आत्मविश्वास|” विदित रहे “महान कार्य करने में पहली प्राथमिकता आत्मविश्वास का होना हैं|” यदि आप जीवन में सफल होना चाहते है, तो सबसे पहले अपने मन में आत्मविश्वास भरिए| “सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी आत्मविश्वास का होना है, और आत्मविश्वास की एक महत्वपूर्ण कुंजी तैयारी का होना है|”
self confidence quotes हमारे आत्मविश्वास को मजबूत कर हमे success बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है| कुछ महत्वपूर्ण self confidence quotes इस प्रकार है,
दुनिया का सबसे, अच्छा गहना है “परिश्रम|”
और सबसे अच्छा, सफल साथी है “आत्मविश्वास||”“डर” से बड़ा कोई “वायरस” नही|
ओर “हिम्मत” से बड़ी कोई “वैक्सिन” नही||महत्व सदा ही स्वंय को ज्यादा देना क्योंकि
अगर दूसरों को दोगे तो आत्मसम्मान खो दोगे|आत्मविश्वास कैसे मजबूत करे?
अपना लक्ष्य स्वयं निर्धारित करें| अपनी कमज़ोरियों को स्वीकार कर उन्हे दुरुस्त करे| खुद पर भरोसा रखें| चुनौतियों को स्वीकार करें| डर से कभी न डरे| निरंतर प्रयास करते रहे| एकाग्रता बनाएं रखें| सकारात्मक बने रहे| आलस्य और प्रमाद से दूर रहें| मंज़िल मिलने तक रुके नहीं|निष्कर्ष
“जब जीवन, आपको कठिन परिस्थितियों में डालता है, तो यह मत कहो “मुझे क्यों” बल्कि यह कहो ‘क्योंकि मैं ही कर सकता हूँ।”
जब आप self-confidence होते है, तब आप अपने decision स्वयं लेते है| इससे full fill व्यक्ति अपने निर्णय पर पहुचने से पहले अन्य लोगो की राय लेता है| और अन्त मे अपनी इच्छा, आत्मविश्वास और ज्ञान के सहयोग से सही निर्णय लेता है| जब व्यक्ति अपने goal का सही निर्णय लेता है, तो उसका खुद का लिया गया निर्णय उसे motivation और confidence देता है| जिससे अन्य लोगो की तुलना मे वह अपने goal को जल्दी प्राप्त करता है| क्योकि goal और decision दोनो उसका होता है|
हर जानकारी अपनी भाषा हिंदी में सरल शब्दों में प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे जहाँ आपको सही बात पूरी जानकारी के साथ प्रदान की जाती है | हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहाँ क्लिक करें |