World Health Day 2021: वर्ल्ड हेल्थ डे हर साल की तरह इस वर्ष भी 7 अप्रैल को मनाया जा रहा है| World Health Day का मकसद यही है कि, दुनिया में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं (Health Facilities) तक लोगों की पहुंच हो| और लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों| साथ ही इस दिवस को मनाने का उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य और इससे जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श करना भी है| स्वास्थ्य के मुद्दों और समस्याओं के प्रति जागरूकता (Awareness) बढ़ाने के उद्देश्य से डब्लूएचओ (WHO) के नेतृत्व में, हर साल दुनिया भर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं|
World Health Day का इतिहास
7 अप्रैल, 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी| विश्व स्वास्थ्य संगठन को डब्ल्यूएचओ (WHO) के नाम से जाना जाता हैं| इसका मुख्य कार्य विश्व में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और इसके निवारण में मदद करना है| World Health Day मनाने की शुरुआत साल 1950 में हुई थी| इसी वर्ष डब्ल्यूएचओ की पहली विश्व स्वास्थ्य सभा हुई, जिसमें हर वर्ष यह दिवस मनाने का निर्णय लिया गया| इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के लोगों के स्वास्थ्य के स्तर को ऊंचा उठाना और इसके प्रति उन्हें जागरूक करना है| हर व्यक्ति स्वस्थ रहे और उसे अच्छे इलाज की सुविधा मिल सके| साथ ही लोग जागरूक हों, ताकि दुनिया भर में फैली गंभीर बीमारियों की रोकथाम की जा सके|
ऐसी सोच बदल देगी जीवन |
best health tips अथवा सर्वोत्तम टिप्स | जानिए |
World Health Organization क्या है? WHO क्या काम करता है? | बड़ी सोच से कैसे बदले जीवन |
stay healthy eat healthy स्वस्थ रहें, स्वस्थ खाएं कैसे ?
इस समय जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे से जूझ रही है| ऐसे में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है| यही वजह है कि. इसका महत्व और भी बढ़ गया है| इस साल World Health Day की थीम है, ‘एक निष्पक्ष और स्वस्थ दुनिया का निर्माण’ (Building A Fairer, Healthier World) करना| डब्ल्यूएचओ के स्थापना दिवस को हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है|
हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस के लिए एक थीम निर्धारित की जाती रही है| यह थीम उस खास वर्ष में स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कारणों और विषय के आधार पर रखी जाती है| इसके जरिये यह संदेश दिया जाता है कि, दुनिया में सभी को न सिर्फ अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए, बल्कि सभी तक स्वास्थ्य सेवाएं भी पहुंचनी चाहिए|
हर जानकारी अपनी भाषा हिंदी में सरल शब्दों में प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे जहाँ आपको सही बात पूरी जानकारी के साथ प्रदान की जाती है | हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहाँ क्लिक करें |
1 thought on “World Health Day : स्वास्थ्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐ”