Friday, April 19, 2024
Homeधार्मिक कहानियाँहनुमान्‌जी का अशोक वाटिका में सीताजी को देखकर दुःखी होना और रावण...

हनुमान्‌जी का अशोक वाटिका में सीताजी को देखकर दुःखी होना और रावण का सीताजी को भय दिखलाना

हनुमान्‌जी का अशोक वाटिका में सीताजी को देखकर दुःखी होना और रावण का सीताजी को भय दिखलाना

* जुगुति बिभीषन सकल सुनाई। चलेउ पवन सुत बिदा कराई॥
करि सोइ रूप गयउ पुनि तहवाँ। बन असोक सीता रह जहवाँ॥3॥
भावार्थ : विभीषणजी ने (माता के दर्शन की) सब युक्तियाँ (उपाय) कह सुनाईं। तब हनुमान्‌जी विदा लेकर चले। फिर वही (पहले का मसक सरीखा) रूप धरकर वहाँ गए, जहाँ अशोक वन में (वन के जिस भाग में) सीताजी रहती थीं॥3॥
* देखि मनहि महुँ कीन्ह प्रनामा। बैठेहिं बीति जात निसि जामा॥
कृस तनु सीस जटा एक बेनी। जपति हृदयँ रघुपति गुन श्रेनी॥4॥
भावार्थ : सीताजी को देखकर हनुमान्‌जी ने उन्हें मन ही में प्रणाम किया। उन्हें बैठे ही बैठे रात्रि के चारों पहर बीत जाते हैं। शरीर दुबला हो गया है, सिर पर जटाओं की एक वेणी (लट) है। हृदय में श्री रघुनाथजी के गुण समूहों का जाप (स्मरण) करती रहती हैं॥4॥
दोहा :
* निज पद नयन दिएँ मन राम पद कमल लीन।
परम दुखी भा पवनसुत देखि जानकी दीन॥8॥
भावार्थ : श्री जानकीजी नेत्रों को अपने चरणों में लगाए हुए हैं (नीचे की ओर देख रही हैं) और मन श्री रामजी के चरण कमलों में लीन है। जानकीजी को दीन (दुःखी) देखकर पवनपुत्र हनुमान्‌जी बहुत ही दुःखी हुए॥8॥
चौपाई :
* तरु पल्लव महँ रहा लुकाई। करइ बिचार करौं का भाई॥
तेहि अवसर रावनु तहँ आवा। संग नारि बहु किएँ बनावा॥1॥
भावार्थ : हनुमान्‌जी वृक्ष के पत्तों में छिप रहे और विचार करने लगे कि हे भाई! क्या करूँ (इनका दुःख कैसे दूर करूँ)? उसी समय बहुत सी स्त्रियों को साथ लिए सज-धजकर रावण वहाँ आया॥1॥
* बहु बिधि खल सीतहि समुझावा। साम दान भय भेद देखावा॥
कह रावनु सुनु सुमुखि सयानी। मंदोदरी आदि सब रानी॥2॥
भावार्थ : उस दुष्ट ने सीताजी को बहुत प्रकार से समझाया। साम, दान, भय और भेद दिखलाया। रावण ने कहा- हे सुमुखि! हे सयानी! सुनो! मंदोदरी आदि सब रानियों को-॥2॥

Overview

Article Name हनुमान्‌जी का अशोक वाटिका में सीताजी को देखकर दुःखी होना और रावण का सीताजी को भय दिखलाना
हनुमान्‌जी का अशोक वाटिका में सीताजी को देखकर दुःखी होना और रावण का सीताजी को भय दिखलाना Click here
Category Badisoch
Facebook follow-us-on-facebook-e1684427606882.jpeg
Whatsapp badisoch whatsapp
Telegram unknown.jpg
Official Website Click here

 

* तव अनुचरीं करउँ पन मोरा। एक बार बिलोकु मम ओरा॥
तृन धरि ओट कहति बैदेही। सुमिरि अवधपति परम सनेही॥3॥
भावार्थ : मैं तुम्हारी दासी बना दूँगा, यह मेरा प्रण है। तुम एक बार मेरी ओर देखो तो सही! अपने परम स्नेही कोसलाधीश श्री रामचंद्रजी का स्मरण करके जानकीजी तिनके की आड़ (परदा) करके कहने लगीं-॥3॥
* सुनु दसमुख खद्योत प्रकासा। कबहुँ कि नलिनी करइ बिकासा॥
अस मन समुझु कहति जानकी। खल सुधि नहिं रघुबीर बान की॥4॥
भावार्थ : हे दशमुख! सुन, जुगनू के प्रकाश से कभी कमलिनी खिल सकती है? जानकीजी फिर कहती हैं- तू (अपने लिए भी) ऐसा ही मन में समझ ले। रे दुष्ट! तुझे श्री रघुवीर के बाण की खबर नहीं है॥4॥
* सठ सूनें हरि आनेहि मोही। अधम निलज्ज लाज नहिं तोही॥5॥
भावार्थ : रे पापी! तू मुझे सूने में हर लाया है। रे अधम! निर्लज्ज! तुझे लज्जा नहीं आती?॥5॥
दोहा :
* आपुहि सुनि खद्योत सम रामहि भानु समान।
परुष बचन सुनि काढ़ि असि बोला अति खिसिआन॥9॥
भावार्थ : अपने को जुगनू के समान और रामचंद्रजी को सूर्य के समान सुनकर और सीताजी के कठोर वचनों को सुनकर रावण तलवार निकालकर बड़े गुस्से में आकर बोला-॥9॥
चौपाई :
* सीता तैं मम कृत अपमाना। कटिहउँ तव सिर कठिन कृपाना॥
नाहिं त सपदि मानु मम बानी। सुमुखि होति न त जीवन हानी॥1॥
भावार्थ : सीता! तूने मेरा अपनाम किया है। मैं तेरा सिर इस कठोर कृपाण से काट डालूँगा। नहीं तो (अब भी) जल्दी मेरी बात मान ले। हे सुमुखि! नहीं तो जीवन से हाथ धोना पड़ेगा॥1॥
* स्याम सरोज दाम सम सुंदर। प्रभु भुज करि कर सम दसकंधर॥
सो भुज कंठ कि तव असि घोरा। सुनु सठ अस प्रवान पन मोरा॥2॥
भावार्थ : (सीताजी ने कहा-) हे दशग्रीव! प्रभु की भुजा जो श्याम कमल की माला के समान सुंदर और हाथी की सूँड के समान (पुष्ट तथा विशाल) है, या तो वह भुजा ही मेरे कंठ में पड़ेगी या तेरी भयानक तलवार ही। रे शठ! सुन, यही मेरा सच्चा प्रण है॥2॥
* चंद्रहास हरु मम परितापं। रघुपति बिरह अनल संजातं॥
सीतल निसित बहसि बर धारा। कह सीता हरु मम दुख भारा॥3॥
भावार्थ : सीताजी कहती हैं- हे चंद्रहास (तलवार)! श्री रघुनाथजी के विरह की अग्नि से उत्पन्न मेरी बड़ी भारी जलन को तू हर ले, हे तलवार! तू शीतल, तीव्र और श्रेष्ठ धारा बहाती है (अर्थात्‌ तेरी धारा ठंडी और तेज है), तू मेरे दुःख के बोझ को हर ले॥3॥

पंचम सोपान-मंगलाचरण

* सुनत बचन पुनि मारन धावा। मयतनयाँ कहि नीति बुझावा॥
कहेसि सकल निसिचरिन्ह बोलाई। सीतहि बहु बिधि त्रासहु जाई॥4॥
भावार्थ : सीताजी के ये वचन सुनते ही वह मारने दौड़ा। तब मय दानव की पुत्री मन्दोदरी ने नीति कहकर उसे समझाया। तब रावण ने सब दासियों को बुलाकर कहा कि जाकर सीता को बहुत प्रकार से भय दिखलाओ॥4॥
* मास दिवस महुँ कहा न माना। तौ मैं मारबि काढ़ि कृपाना॥5॥
भावार्थ : यदि महीने भर में यह कहा न माने तो मैं इसे तलवार निकालकर मार डालूँगा॥5॥
दोहा :
* भवन गयउ दसकंधर इहाँ पिसाचिनि बृंद।
सीतहि त्रास देखावहिं धरहिं रूप बहु मंद॥10॥
भावार्थ : (यों कहकर) रावण घर चला गया। यहाँ राक्षसियों के समूह बहुत से बुरे रूप धरकर सीताजी को भय दिखलाने लगे॥10॥
चौपाई :
* त्रिजटा नाम राच्छसी एका। राम चरन रति निपुन बिबेका॥
सबन्हौ बोलि सुनाएसि सपना। सीतहि सेइ करहु हित अपना॥1॥
भावार्थ : उनमें एक त्रिजटा नाम की राक्षसी थी। उसकी श्री रामचंद्रजी के चरणों में प्रीति थी और वह विवेक (ज्ञान) में निपुण थी। उसने सबों को बुलाकर अपना स्वप्न सुनाया और कहा- सीताजी की सेवा करके अपना कल्याण कर लो॥1॥
* सपनें बानर लंका जारी। जातुधान सेना सब मारी॥
खर आरूढ़ नगन दससीसा। मुंडित सिर खंडित भुज बीसा॥2॥
भावार्थ : स्वप्न (मैंने देखा कि) एक बंदर ने लंका जला दी। राक्षसों की सारी सेना मार डाली गई। रावण नंगा है और गदहे पर सवार है। उसके सिर मुँडे हुए हैं, बीसों भुजाएँ कटी हुई हैं॥2॥
* एहि बिधि सो दच्छिन दिसि जाई। लंका मनहुँ बिभीषन पाई॥
नगर फिरी रघुबीर दोहाई। तब प्रभु सीता बोलि पठाई॥3॥
भावार्थ : इस प्रकार से वह दक्षिण (यमपुरी की) दिशा को जा रहा है और मानो लंका विभीषण ने पाई है। नगर में श्री रामचंद्रजी की दुहाई फिर गई। तब प्रभु ने सीताजी को बुला भेजा॥3॥
* यह सपना मैं कहउँ पुकारी। होइहि सत्य गएँ दिन चारी॥
तासु बचन सुनि ते सब डरीं। जनकसुता के चरनन्हि परीं॥4॥
भावार्थ : मैं पुकारकर (निश्चय के साथ) कहती हूँ कि यह स्वप्न चार (कुछ ही) दिनों बाद सत्य होकर रहेगा। उसके वचन सुनकर वे सब राक्षसियाँ डर गईं और जानकीजी के चरणों पर गिर पड़ीं॥4॥
हर जानकारी अपनी भाषा हिंदी में सरल शब्दों में प्राप्त करने के लिए  हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे जहाँ आपको सही बात पूरी जानकारी के साथ प्रदान की जाती है । हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहाँ क्लिक करें ।

Hanumanji is saddened to see Sitaji in Ashoka Vatika and Ravan shows fear to Sitaji
Vibhishanji (mother’s darshan) narrated all the tips (measures). Then Hanumanji walked away with goodbye. Then he took the form (like earlier masque) where Ashoka used to live in the forest (the part of the forest).
Seeing Sitaji, Hanumanji bowed before him. They are sitting around the clock at night. The body has become lean, there is a vein (braid) of jata on the head. In the heart, recites the virtuous groups of Shri Raghunathji.
Shri Janaki ji has eyes fixed at his feet (looking downward) and the mind is absorbed in Shri Ramji’s feet. On seeing Janaki ji deen (sad), Pawanputra Hanumanji became very sad.
Hanumanji was hiding in the leaves of the tree and started thinking, O brother! What should I do (how to overcome their grief)? At the same time, Ravana came there with a lot of women ready.
That evil person explained to Sita in many ways. Demonstrated content, charity, fear and mystery. Ravana said- O Sumukhi! Hey Sayani! listen! To all the queens etc.
I will make you my maid, this is my vow. Once you look at me, right! Remembering his supreme affectionate Koshadhish, Shri Ramchandraji, Janaki ji began to cover under the cover of the straw.
Hey Dashmukh! Listen, can Kamalini ever blossom with the light of firefly? Janaki ji then says- You (also for yourself) should understand this in your mind. Hey rogue! You are not aware of Mr. Raghuveer’s arrow.
Oh sinner! You have brought me every listen. Oh dear! Cheeky! You are not ashamed?.
Listening to himself like Jugnu and hearing Ramachandraji like the sun and hearing the harsh words of Sitaji, Ravana took out a sword and spoke in a great anger.
Sita! You have controlled me. I will cut off your head with this harsh saber. Otherwise (still), obey me soon. Hey Sumukhi! Otherwise, you will have to lose your life.
(Sitaji said-) O Dashgreev! The arm of the Lord, which is beautiful like the garland of Shyam Lotus and like the trunk of an elephant (athletic and huge), either that arm will fall in my throat or your terrible sword. Oh dear! Listen, this is my true vow
Sitaji says- O Chandrahas (sword)! Take away my great burning sensation arising out of the fire of Shri Raghunathji, O sword! You flow cold, fast and great (ie, your stream is cold and fast), take away the burden of my sorrow.
On hearing the words of Sitaji, he ran to kill. Then Mandodari, the daughter of Maya Demon, explained it by saying policy. Then Ravana called all the maidens and said that go and show Sita a lot of fear.
If I do not say this in a month, then I will kill it with a sword.
(Thus saying) Ravana went home. Here groups of demons took many evil forms and started showing fear to Sita.
Among them was a demon named Trijata. He had love at the feet of Sri Ramachandraji and was adept at Vivek (knowledge). He summoned everyone and narrated his dream and said – serve Sita and do your welfare.
Sapna (I saw that) a monkey burnt Lanka. The entire army of demons were killed. Ravana is naked and riding on a donkey. His head is shaved, twenty arms are chopped
In this way, he is going to the south (of Yampuri) direction and as if Lanka Vibhishan has found it. Shri Ramchandraji’s cry in the city again. Then God called Sitaji.
I call out (with determination) that this dream will come true after four (few) days. Hearing his words, all those demons got scared and fell at the feet of Janaki ji.
parmender yadav
parmender yadavhttps://badisoch.in
I am simple and honest person
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. […] Hanumanji was hiding in the leaves of the tree and started thinking, O brother! What should I do (how to overcome their grief)? At the same time, Ravana came there with a lot of women ready. That evil person explained to Sita in many ways. Demonstrated content, charity, fear and mystery. Ravana said- O Sumukhi! Hey Sayani! listen! To all the queens etc. I will make you my maid, this is my vow. Once you look at me, right! Remembering his supreme affectionate Koshadhish, Shri Ramchandraji, Janaki ji began to cover under the cover of the straw. Hey Dashmukh! Listen, can Kamalini ever blossom with the light of firefly? Janaki ji then says- You (also for yourself) should understand this in your mind. Hey rogue! You are not aware of Mr. Raghuveer’s arrow. Oh sinner! You have brought me every listen. Oh dear! Cheeky! You are not ashamed?. Listening to himself like Jugnu and hearing Ramachandraji like the sun and hearing the harsh words of Sitaji, Ravana took out a sword and spoke in a great anger. Sita! You have controlled me. I will cut off your head with this harsh saber. Otherwise (still), obey me soon. Hey Sumukhi! Otherwise, you will have to lose your life. (Sitaji said-) O Dashgreev! The arm of the Lord, which is beautiful like the garland of Shyam Lotus and like the trunk of an elephant (athletic and huge), either that arm will fall in my throat or your terrible sword. Oh dear! Listen, this is my true vow Sitaji says- O Chandrahas (sword)! Take away my great burning sensation arising out of the fire of Shri Raghunathji, O sword! You flow cold, fast and great (ie, your stream is cold and fast), take away the burden of my sorrow. On hearing the words of Sitaji, he ran to kill. Then Mandodari, the daughter of Maya Demon, explained it by saying policy. Then Ravana called all the maidens and said that go and show Sita a lot of fear. If I do not say this in a month, then I will kill it with a sword. (Thus saying) Ravana went home. Here groups of demons took many evil forms and started showing fear to Sita. Among them was a demon named Trijata. He had love at the feet of Sri Ramachandraji and was adept at Vivek (knowledge). He summoned everyone and narrated his dream and said – serve Sita and do your welfare. Sapna (I saw that) a monkey burnt Lanka. The entire army of demons were killed. Ravana is naked and riding on a donkey. His head is shaved, twenty arms are chopped In this way, he is going to the south (of Yampuri) direction and as if Lanka Vibhishan has found it. Shri Ramchandraji’s cry in the city again. Then God called Sitaji. I call out (with determination) that this dream will come true after four (few) days. Hearing his words, all those demons got scared and fell at the feet of Janaki Ji. […]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular