Dhanteras Shopping Ideas – पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस का दिन खरीददारी के लिए शुभ माना जाता है। ज्यादातर लोग इस दिन अपने घर सोने, चांदी, बर्तन, पीतल जैसी धातु लेकर आते हैं। माना जाता है कि धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें खरीदने से परहेज करना चाहिए। ये चीजें आपके परिवार में दरिद्रता ला सकती है। आइये जानते हैं उन्हीं चीजों के बारे में जिन्हें खरीदने से आपको बचना चाहिए।
धनतेरस पर खरीदारी करने की परंपरा और मान्यता दोनों हैं। सदियों से ये रीत चली आ रही है की दिवाली का आरंभ धनतेरस की शॉपिंग से होता है। देवी लक्ष्मी की तरह ही भगवान धन्वंतरि भी सागर मंथन से उत्पन्न हुए हैं। धनवंतरि जब प्रकट हुए थे तो उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था इसलिए इस अवसर पर बर्तन खरीदने की परम्परा है। धनतेरस के दिन सोने और चांदी के बर्तन, सिक्के और आभूषण खरीदने की परम्परा रही है। सोना सौंदर्य में वृद्धि तो करता ही है, मुश्किल घड़ी में संचित धन के रूप में भी काम आता है।
Dhanteras Shopping Ideas 2023
धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन, आभूषण, भूमि की खरीदारी करना उन्नतिदायक माना जाता है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी की 22 अक्टूबर को धनतेरस मनाई जाएगी। इस दिन भगवान धनवंतरी, कुबेर देवता और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस साल धनत्रयोदशी के दिन खरीदारी के लिए अद्भुत संयोग बन रहा है। कुछ लोग शगुन के रूप में सोने या चांदी के सिक्के भी खरीदते हैं। यह भी कहा जाता है कि इस दिन धन (वस्तु) खरीदने से उसमें 13 गुणा वृद्धि होती है। लोग इस दिन ही दीवाली की रात पूजा करने के लिए लक्ष्मी व गणेश जी की मूर्ति भी खरीदते हैं।
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी की 22 अक्टूबर 2023 को धनतेरस मनाई जाएगी। इस दिन भगवान धनवंतरी, कुबेर देवता और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन, आभूषण, भूमि की खरीदारी करना उन्नतिदायक माना जाता है। इस साल धनत्रयोदशी के दिन खरीदारी के लिए अद्भुत संयोग बन रहा है। इसमें खरीदारी करने से 13 गुना वृद्धि होती है। हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले हर किसी के लिए धनतेरस का पर्व खास महत्व रखता है। साल में यही एकमात्र ऐसा दिन होता है। जब लोग सोना-चांदी, बर्तन और आभूषणों की खरीदारी करते हैं। माना जाता है। कि इस दिन खरीदारी करने से धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
Dhanteras Shopping Ideas Details
Festival | Dhanteras Shopping Ideas |
कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि | 22, 23 अक्टूबर |
शुरुआत | 22 अक्टूबर को शाम 6.02 बजे से |
समापन | 23 अक्टूबर की शाम 6.03 बजे तक |
खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त | 22, 23 अक्टूबर,शुरुआत और समापन के बीच का समय |
Category | Trending |
Telegram | |
---|---|
Official Website | Click Here |
Check Here – Diwali Pujan Quotes
धनतेरस पर खरीदारी क्यों करते है?
लोक मान्यता के अनुसार इस अवसर पर धनिया के बीज खरीद कर भी लोग घर में रखते हैं। ऐसी जनश्रुति है कि इस दिन सूखे धनिया के बीज खरीद कर घर में रखना भी परिवार की धन संपदा में वृद्धि करता है। दीवाली के बाद इन बीजों को लोग अपने बाग-बगीचों या खेतों में बोते हैं। ये बीज उन्नति व धन वृद्धि के प्रतीक होते हैं। बदलते दौर के साथ लोगों की पसंद और जरूरत भी बदली है। कुछ लोग धनतेरस के दिन विलासिता से भरपूर वस्तुएं खरीदते हैं तो कुछ जरूरत की वस्तुएं खरीद कर धनतेरस का पर्व मनाते हैं। धनतेरस पर सभी लोगों के घर में बर्तन खरीदे जाते हैं। इस दिन सोना-चांदी और झाड़ृ खरीदने के साथ ही बर्तन खरीदने की परंपरा बरसों से चली आ रही है।
धनतेरस का शुभ मुहूर्त जानकर ही करें खरीदारी
धनतेरस के दिन अक्सर लोग रात में ही खरीदारी करते है। लेकिन आपको यह जानना जरूरी है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करने का एक शुभ समय निश्चित होता है। यदि आप दिए गए शुभ समय पर शॉपिंग करते है तो यह आपके लिए बेहद शुभ बन जाता है। अगर आप तय समय में खरीदारी नहीं कर पाते तो हम आपको कुछ उपाय बताते है जिससे यदि आपके पास शुभ समय में शॉपिंग करने का टाइम नहीं है। तो भी आपको उस शुभ मुहूर्त का पूरा फायेदा मिल जायेगा।
- अगर आपको कोई सोने या चाँदी की वस्तु खरीदनी है तो इस तरह की खरीदारी में काफी समय लग जाता है। और उस दिन दुकानों पर भीड़ भी बहुत होती है ऐसे में कहीं आपका शुभ मुहूर्त निकल न जाये इसके लिए आप अपनी पसंद की वस्तु को एक दिन पहले ही दुकानदार से तय कर ले और सही मुहूर्त में उसे अपने घर ले आए।
- आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का जमाना है तो ऐसे में आप ऑनलाइन भी अपनी पसंद की वस्तु खरीद कर शुभ मुहूर्त में पेमेंट कर सकते है ऐसा करने पर आपको धनतेरस के शुभ समय का पूरा फायेदा मिल जायेगा।
- इस दिन बर्तनों की खरीदारी सबसे ज्यादा होती है और चाँदी के बर्तन खरीदना सबसे शुभ होता है। आज के दिन यदि आप बर्तन खरीदना चाहते है तो शुभ मुहूर्त से कुछ समय पहले ही बाजार के लिए निकल जाये ताकि आप शुभ समय में अपनी मन चाही वास्तु खरीदकर इस दिन का शुभ फल प्राप्त कर सके।
Check Also – When is Diwali in 2023?
धन तेरस पर क्या क्या खरीदना चाहिए ?
खुशियों का आगमन भी हो। जानते हैं धनतेरस के दिन क्या खरीदना आपके लिए सबसे शुभ होगा और खरीदारी की शुभ मुहूर्त क्या है। धनतेरस के दिन क्या खरीदना होता है शुभ ?
स्वर्ण (सोना)
धनतेरस के मौके पर सोने के आभूषण खरीदने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि सोने के आभूषण माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरी को बेहद ही प्रिय होते हैं। इसलिए धनतेरस के मौके पर सोने धातु की चीजें या आभूषण खरीदना शुभ माना गया है। धनतेरस पर सोना खरीदाना सबसे शुभ माना जाता है। आप सोने के गहने या सोने के सिक्के खरीद सकती हैं, यही वजह है कि इस दिन सभी आभूषण की दुकानों पर भीड़ होती है। सोना एक कीमती धातु है एवं समृद्धि का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि, सोने में निवेश करने से कभी नुकसान नहीं होता है, और इसलिए, धनतेरस एक ऐसा दिन है जब परिवार निवेश करके अपनी संपत्ति को बढ़ाते हैं।
चांदी
हर कोई सोना नहीं खरीद सकता। अगर आप भी ऐसा नहीं कर सकती हैं, तो चिंता न करें। धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए, इसकी लिस्ट में चांदी भी बहुत शुभ मानी जाती है। आप चांदी के गहने, देवी-देवताओं की मूर्ति, चांदी के बर्तन, या चांदी की सजावट के सामान भी खरीद सकती हैं। चांदी की कीमत भी बढ़ती रहती है, और इसे एक ऐसा निवेश माना जाता है जो केवल समय के साथ बढ़ेगा।
धातु के बर्तन
अपने बर्तन की शेल्फ को फिर से सजाने का धनतेरस एक अच्छा दिन है। आप अपनी रसोई के लिए पीतल, तांबा, चांदी या मिट्टी के बर्तन भी खरीद सकती हैं और उनमें सबसे पहले प्रसाद तैयार कर सकती हैं। कुछ लोगों का कहना है कि धनतेरस के दिन खाली बर्तन घर में नहीं लाना चाहिए। इसलिए इसे चावल, दूध या दाल से भरकर अंदर ले आएं। खाना पकाने और घर वालों को खिलाने के लिए बर्तन का उपयोग किया जाता है और इसलिए इसे समृद्धि का संकेत माना जाता है।
इलेक्ट्रॉनिक्स
अगर आप कुछ समय से अपने टेलीविजन, फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को अपग्रेड करना चाहती हैं, तो धनतेरस ऐसा करने का सही समय है। इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भी धनतेरस पर काफी भींड रहती है और आमतौर पर सुबह से देर रात तक खुले रहते हैं। धनतेरस पर नए इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने की अच्छी बात यह है कि आप दिवाली सेल का लाभ उठाकर बड़ी छूट भी प्राप्त कर सकती हैं।
झाड़ू
घर को साफ करने और गंदगी व धूल को हटाने के लिए झाड़ू का इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए, इसकी सूची में झाड़ू का नाम आता है। ऐसा कहा जाता है कि नई झाड़ू खरीदने और पुरानी को हटाने से पैसे से जुड़ी सभी परेशानियां खत्म होती है और नई सकारात्मक ऊर्जा आती है।
कपड़े
धनतेरस पर नई चीजें खरीदने के पीछे का विचार घर में सकारात्मक ऊर्जा लाना और सदस्यों को त्योहार को लेकर उत्साहित करना है। ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका है नए कपड़े खरीदना। परिवार को पसंद आने वाले कपड़े खरीदें और उनके चेहरे पर मुस्कान लाएं।
देवी-देवताओं की मूर्तियाँ
धनतेरस पूजा घर में देवी-देवताओं की नई मूर्तियां लाने का सही दिन है। आप पीतल, चांदी, संगमरमर या लकड़ी की मूर्तियाँ खरीद सकती हैं, आरती कर सकती हैं और उन्हें अपने पूजा घर में रख सकती हैं।
क्यों खरीदे बर्तन धनतेरस पर ?
धनतेरस धन्वंतरी जी का जन्म दिवस है। इन्हें हिन्दू धर्म में देवताओं के वैद्य के रूप में मान्यता प्राप्त है। इस दिन कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि होती है, इसलिए इस तिथि को धन त्रयोदशी या धनतेरस कहा जाता है। धन्वंतरी जी की प्रिय धातु पीतल मानी जाती है, इसलिए इस दिन लोग पीतल के बर्तन खरीदना पसंद करते है। वर्तमान समय में पीतल के बर्तनों का चलन कम होता है, इसलिए लोग स्टील के बर्तन खरीदना पसंद करते है।
क्या है अशुभ (धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए)
- लोहे से बनी वस्तुएं धनतेरस पर न खरीदे।
- इस दिन लोहे या स्टील के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। क्योंकि स्टील भी लोहे का ही एक रूप है।
- यदि आपने बर्तन खरीदा है तो खाली बर्तन घर लाना अशुभ माना जाता है। इसलिए उसमें अनाज या कोई खाने की वस्तु बाजार से खरीदकर डाल लें या घर लाने पर तुरंत ही उसमें पानी भर दें।
- काँच का कोई भी समान इस दिन बिल्कुल भी न खरीदे।
- किसी भी त्योहार पर काला रंग पहनना अशुभ माना जाता है। इसलिए आज के शुभ दिन पर काले रंग की कोई भी वस्तु खरीदकर घर न लाएं।
- तेल, घी आदि भी इस दिन न खरीदें।
- एल्युमीनियम के बर्तन भी आज के दिन नहीं खरीदने चाहिएं।
Also Check – Dhanteras 2023 Date
धनतेरस पर खरीदारी के महत्व (Dhanteras Shopping Ideas)
नए उपहार, सिक्का, बर्तन व गहनों की खरीदारी करना शुभ रहता है, इस दिन शुभ मुहूर्त में सात धान्यों की पूजा की जाती है। यह सात धान्य गेहूं, उडद, मूंग, चना, जौ, चावल और मसूर है, पूजन सामग्री में विशेष रुप से स्वर्णपुष्पा के पुष्प से भगवती का पूजन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन भोग के रूप में श्वेत मिष्ठान का प्रयोग किया जाता है। इस दिन लक्ष्मी का पूजन करने का विशेष महत्व है।
पूजा विधि (Dhanteras Shopping Ideas)
- सबसे पहले मिट्टी का हाथी और धन्वंतरि भगवानजी की फोटो स्थापित करें।
- चांदी या तांबे के छोटे चम्मच से जल अर्पित करें।
- भगवान गणेश का ध्यान और पूजन करें।
- हाथ में अक्षत-फूल लेकर भगवान धन्वंतरि का ध्यान करें।
निष्कर्ष (Dhanteras Shopping Ideas)
धनतेरस एक ऐसा हिंदू त्यौहार हैं जिसकी हर व्यक्ति पूरे वर्षभर प्रतीक्षा करता हैं। वह इसलिए क्योंकि यदि उसे अपने जीवन में कोई अत्यधिक शुभ काम करना हैं या किसी नए काम की या नयी किसी चीज़ की शुरुआत करनी हैं तो इसके लिए धनतेरस के दिन को सबसे शुभ दिन बताया गया हैं। कहने का अर्थ यह हुआ कि पूरे वर्ष में जिस दिन को सबसे शुभ दिन माना गया हैं वह धनतेरस का दिन ही होता हैं। यही कारण हैं कि ज्यादातर लोग इसी दिन अपने घर का मुहूर्त, नए काम का शुभारम्भ इत्यादि करते हैं।
इसी के साथ धनतेरस के दिन खरीदारी करना भी बहुत शुभ माना गया हैं। इस कारण इस दिन बाजार में जितनी भीड़ देखने को मिलती हैं उतनी शायद ही किसी अन्य दिन देखने को मिले। धनतेरस वाले दिन तो किसी भी दुकानदार को पूरे दिन सांस लेने का अवसर तक प्राप्त नही होता है और वह पूरा दिन इतना व्यस्त रहता हैं कि खाना खाना तक भूल जाता हैं।
धनतेरस के दिन कई चीज़ों को खरीदना शुभ माना गया हैं। चूँकि यह पर्व व्यक्ति के स्वास्थ्य और निरोगी काया से जुड़ा हुआ हैं और साथ ही इसका संबंध व्यक्ति के वैभव से भी हैं तो इस दिन कुछ विशेष चीज़ों को खरीदने से घर में सुख संपदा आती हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए कुछ चीज़ों को वर्गीकृत किया गया हैं ताकि मनुष्य को यह पता चल सके कि उसे धनतेरस के शुभ दिन पर क्या खरीदना चाहिए जिससे कि उसके परिवार में भी सुखों का प्रवेश हो।
Related Post
जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और विधि
Beautiful Rangoli Best Designs
THANKS FOR READING