‘बड़ी सोच में विश्वास करे। ”जंग लगने से बेहतर है घिस जाना।” आपकी सफलता का आकार कितना बड़ा होगा, यह आपके विश्वास के आकार से तय होगा। क्योंकि जितने बड़े आपके लक्ष्य होंगे, उतनी ही बड़ी आपकी सफलता होगी। उतनी बड़ी ही आपकी उपलब्धिया होंगी। और ‘यही सोच अर्थात बड़ी सोच आपको पहुँचाएगी सफलता के शिखर पर।‘
एक बात हमेशा याद रखे, बडे विचार और बड़ी योजनाए,अक्सर छोटे विचारो और छोटी योजनाओं से आसान होता है। अतः हमेशा यह सोचे मै सफल हो जाऊँगा ,मै जीत जाऊँगा। अर्थात ”सदा सकारात्मक।” क्योकि हम वैसे ही होते है, जैसा हम सोचते है।
हमारा नजरिया एवं बड़ी सोच
Contents
हमारा नजरिया ही हमे महत्वपूर्ण बनाता है। हमें अमीर बनाता है। हमे सफल बनाता है। जिस-जिस पर हमारा ध्यान केन्द्रित होता है, वह बढती है। अर्थात उसमे वृद्धि होती है। इसलिए हमे बड़ी सोच, सफलता और सकारात्मक विचारो पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।
अपने लक्ष्य पर रोजाना ध्यान केन्द्रित करे। उसे प्राप्त करने हेतु जो योजना बनाई है, उसे भी रोजाना पढ़कर स्वयं को याद दिलाना चाहिए। हम यही सोचे की आप स्वयं को जितना समझते है, उससे भी बेतहर है। अपने ऊपर अपनी क्षमताओं पर विश्वास करे व आप स्वयं को सस्ते में न बेचे। आप उतने ही बड़े एवं मूल्यवान है, जितना आप स्वयं को समझते है। और ‘यही सोच अर्थात बड़ी सोच आपको पहुँचाएगी सफलता के शिखर पर।‘
बहानासाइटिस से बचे
बहानासाइटिस एक ऐसी बीमारी है, जो इन्सान को जिन्दगी भर सफल नहीं होने देती। अतः इससे बचे ओर ”स्वयं को वादा निभाने वाला, समय का पाबन्द इंसान बनाये। रचनात्मक सोच को अपनाऐ। स्वयं को जिन्दादिल इंसान बनाकर रखे। चिंतित होने से बचे। अपनी आदतो तथा जीवनशैली को सरल बनाये। अमीर लोगो की आदतों को अपनाए। तथा स्वयं को मितव्ययी भी बनाये।”
शिकायत से बचे बड़ी सोच अपनाये।
लोगो की बुराई या शिकायत करने वाला नही बने। ”जो इंसान हमेशा शिकायत करता रहता है, उसे कभी किसी का सम्मान, आदर या वफ़ादारी नही मिल सकते। अपने आपको सदा ऊर्जावान बनाये रखे। सेहत के प्रति जागरूक बने, चिंतित नही।” अर्थात सुबह योगा व् व्यायाम करे। बीमारी की चिंता न करे। सदा स्वयं को फिट रखे और फिट समझे भी। ”जंग लगने से बेहतर है घिस जाना।”
नजरिया एवं बड़ी सोच महत्वपूर्ण
अपनी बुद्धि को कम तथा दूसरो की बुद्धि को ज्यादा आंकने की ज्यादातर गलती करते है ‘जो नही करनी चाहिए ।अपितु ।हमे स्वयं पर आत्मविश्वास होना चाहिए ।जो निर्णय ले उसे सही साबित करने के हेतु मेहनत करनी चाहिए।”आप श्रेष्ठ है”।यह सदा सोचना चाहिए।(केवल आप ही श्रेष्ठ है यह नही ) अन्दर से । क्योकि …..
कैसे बने चैम्पियन दौलत के खेल में
”आपकी बुद्धि की मात्रा से ज्यादा आपकी सोच महत्वपूर्ण है। साथ ही वह चिंतन या नजरिया, जो आपकी बुद्धि को दिशा दिखा रहा है।” आपकी बुद्धि की मात्रा से ज्यादा महत्वपूर्ण जीवन के किसी क्षेत्र या व्यवसाय में जोखिम उठाने वाला आपका नजरिया है। हमेशा भविष्य में वह काम करे, जिसमे आपकी रूचि हो। अर्थात जिससे आपको आनन्द का अनुभव हो, बोरियत का नहीं।
सदा ऊर्जावान एवं सकारात्मक रहे
स्वयं को यूवा ऊर्जावान अनुभव करे। हिसाब लगाये कि, अभी रचनात्मक समय बचा है, और मेरा सर्वश्रेस्ट समय तो अभी शुरु हुआ है। सफल लोग इसी तरह से सोचते है। जिन लोगो का ‘उत्कृष्ट नजरिया’ होता है तथा द्रढ़ इच्छा शक्ति एवं मेहनत के साथ सफलता की चाहत होती है, वे हमेशा ही “सफलता की चोटी” पर पहुचते है। बसर्ते उनकी “नीति और नीयति” में सकारात्मक भाव भी होना चाहिए। ‘कर्म के प्रति निष्ठा भाव’ होना चाहिए।
यह भी पढ़े– इस तरीके से प्रचार करोगे तो कामयाबी चूमेगी आपके क़दम, जानिए कैसे?
निष्कर्ष
संक्षेप में हमेशा आसान रास्तों की बजाय बेहतर रास्ते चुनना सीखो। “आपको आपसे बेहतर कोई नही जानता।” अपना मूल्य समझो,और अपने आपको महवपूर्ण भी। लोग भी आपको महत्वपूर्ण समझेंगे। साथ ही बड़ी सोच अपनाए इस प्रकार आपका “आत्म विश्वास शिखर पर” होगा और आप “सफलता की राह पर”……….नजरिया आपका
आत्मविश्वास बढ़ाने में सहयोगी अति महत्वपूर्ण बिंदु क्रमवार आगे वर्णित रहेंगे …………
यह भी पढ़े- सोचों तो leader की तरह
Ver nice
Very nice
thanks
Very nice
जी धन्यवाद् |
very nice G
जी धन्यवाद् |
ये सोच एक दिन आप को बहुत आगे लेके जायेगी
डिअर।🙏🙏👏👏💐💐💪💪
thank you very much sir.
हमेशा सकारात्मक सोचें।
yes
Bhut khub bhai
Very very nice bhai G
Very nice thought
Positive thought is our super power
Nice post