importance of education essay : शिक्षा का महत्व पर निबंध

दोस्तों आज हम importance of education essay अर्थात शिक्षा का महत्व पर निबंध  के बारे में पढ़ने जा रहे हैं। शिक्षा हमारे जीवन में हर दिशा में बहुत उपयोगी होती है। यह हमारा करियर अच्छा बनती है।

शिक्षा हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। शिक्षा के बिना जिंदगी जीना पशु के समान है। शिक्षित होने से आप मानसिक और सामाजिक दोनो तरह से जागरुक होते है और लोगो के बीच सम्मान बढता है।

बच्चो को पढने के लिए हमारे देश में सरकार द्वारा कई सारे स्कूल खोले गये है। यदि कोई भी छात्र पढने में बहुत अच्छा होता है तो उन्हे छात्रवृत्ति प्रदान कि जाती है। जिससे वह अपने आगे की पढ़ाई कर सके । शिक्षा के द्वारा आप परिवार, समाज और देश की स्थिति को बदल सकते है। शिक्षा लेना हमारा अधिकार है जिसे कोई भी बदल नही सकता है।

importance of education essay:शिक्षा के कितने स्तर होते है?

शिक्षा के (importance of education essay) तीन स्तर होते है जो निम्नलिखित होते है-

1. प्रथमिक शिक्षा – प्रथमिक शिक्षा में नर्सरी से पांचवी कक्षा तक को रखा गया है। प्रथमिक शिक्षा में छोटे बच्चो को शिक्षित करने के लिए भेजा जाता है। भारत में प्रथमिक स्कूल सरकार द्वारा भी कई सारी खोली गयी है। जो मुफ्त में शिक्षा मुहैया करायी जाती है जिसमे गरीब बच्चो को शिक्षा दिया जाता है ।

2. माध्यमिक शिक्षा – इसमे छ्ठी कक्षा से बारहवी कक्षा तक को शामिल किया गया है। इसमे आपको अपने अनुसार विषय का चयन करना होता है। जो विषय आप माध्यमिक स्तर में लेंगे उसी के अनुसार आपको आगे की पढ़ाई करनी होगी। इसलिए अपने लक्ष्य पसंद के अनुसार ही विषय का चयन करे।

3. उच्च माध्यमिक शिक्षा – उच्च माध्यमिक शिक्षा में आपको बारहवी के बाद डिग्री की पढ़ाई करनी होती है। इसे करने से आप लक्ष्य को हासिल कर पायेंगे। इसलिए उच्च माध्यमिक की पढ़ाई अच्छे से करे और लक्ष्य प्राप्त करे ।

importance of education essay : शिक्षा का महत्व

शिक्षित होने के कई लाभ है। एक शिक्षित व्यक्ति खुद को ही नहीं बल्कि समाज को भी बहुत से फायदे पहुँचाता है। ऐसे व्यक्ति को हर चीज के अच्छे बुरे का ज्ञान होता है। एक सुशिक्षित व्यक्ति समाज की सेवा करता है। आइए जानते है आज के समय में शिक्षा के महत्व।

शिक्षा, एक व्यक्ति को शिक्षित करने के साथ-साथ उसे सभ्य और अनुशासन प्रिया बनाता है। शिक्षा रोजगार दिलाने में भी बहुत सहायक है, शिक्षा के बिना अच्छा रोजगार भी असंभव है। देश की आर्थिक स्थिति में सुधार भी शिक्षा की वजह से हुआ है। शिक्षा के कारण ही तो हम लड़ाकू विमान और और भी बहुत से हथियार बना सके है।

importance of education essay शिक्षा के क्या फायदे है?

शिक्षा के हमारे जीवन में कई सारे फायदे है जो निम्नलिखित है-

1. शिक्षा हमारे जीवन को बदल देती है।

2. अच्छी शिक्षा से आप डॉक्टर या साइंटिस्ट भी बन सकते है।

3. शिक्षा से हम असंभव काम को संभव कर सकते है।

4. शिक्षित होने से परिवार में शांति का माहोल बना रहता है।

5. शिक्षा से समाज कि गंदगी को दूर किया जा सकता है।

6. शिक्षा देश को आगे ले जाने में मदद करती है।

7. शिक्षा से देश में गरीबी को दूर किया जा सकता है।

8. बेरोजगारी को दूर करने के लिए शिक्षा बहुत महत्वपुर्ण है।

9. शिक्षा के द्वारा देश में फैला हुई भ्रष्टाचार को दूर किया जा सकता है।

10. शिक्षित व्यक्ति जनसंख्या को बढने से रोकते है।

स्त्री शिक्षा का महत्व –

software के प्रकार और परिभाषा क्या है ? जानिए

महाभारत की सम्पूर्ण कथा! Complete Mahabharata Story In Hindi

ऑनलाइन शिक्षा के फायदे और नुकसान क्या है ?

पहला अध्याय – Chapter First – Durga Saptashati

वर्तमान समय में समाज रूपी रथ के दोनों पहिए स्त्री तथा पुरुष दोनों ही हैं। यदि एक पहिया कमजोर हो जाए, तो रथ का चलना असंभव है। हमारे समाज में बहुत आवश्यकता है कि जिस प्रकार बालकों पुरुषों के शिक्षा पर जोर दिया जाता है ,ठीक उसी प्रकार स्त्री शिक्षा पर भी जोर दिया जाना चाहिए। अन्यथा यह समाज रूपी रथ कभी आगे बढ़ नहीं पाएगा।

भारत सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान

importance of education essay- 2015 में भारत सरकार द्वारा चालायी गयी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में बेटीयो को मुफ्त में शिक्षा दी जायेगी । इस अभियान के द्वारा लोगो को जागरुक किया जा रहा है की कन्या भ्रूण हत्या रोको और उन्हे पढ़ाओ । इस अभियान मे बताया गया है कि बेटा-बेटी में कोई भी भेदभाव नही करना चाहिए। इस अभियान में 10 वर्ष तक कि बेटीयो को रखा गया है।

एक प्रसिद्द कहावत important of education 

एक कहावत के अनुसार, “एक पुरुष को शिक्षित करने से वह अकेला शिक्षित होगा, किन्तू एक स्त्री को शिक्षित करने से वह पूरा परिवार शिक्षित होगा”।
वर्तमान शिक्षा प्रणाली तथा शिक्षा का गिरता स्तर-

शिक्षा प्रणाली का वर्तमान समय में स्तर इतना गिर गया है की प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी छात्रों को सही से अपना नाम लिखने का ज्ञान नहीं होता। वर्तमान समय के सरकारी विद्यालयों की स्थिति से तो सभी वाकिफ हैं। बहुत सारे सरकारी कागजातों को ठीक करने में शिक्षकों को लगा दिया जाता है।

शिक्षा का स्तर सामान्य कर देना चाहिए। पूंजीपति वर्ग और गरीब वर्ग दोनों वर्ग के बच्चे का एक ही स्कूल में शिक्षा दीक्षा होनी चाहिए। शिक्षा थियोरीटकल होने की जगह प्रैक्टिकल टेक्नोलॉजी की होनी चाहिए। जैसे चीन और जापान में टेक्नोलॉजिकल शिक्षा का प्रादुर्भाव है। टेक्निकल शिक्षा ग्रहण करने पर हर गरीब अमीर को कार्य मिल सकता है।बहुत सारे ऐसे स्कूल देखे गए हैं जिसमें कि क्लास के मुताबिक शिक्षक की कमी ज्यादा से ज्यादा देखने को मिलती है। इसके बावजूद भी उसे जनगणना जैसे अन्य कार्यों में लगाया जाता है। शिक्षा का स्तर कहां तक ऊपर उठ पाएगा, जब क्लास में शिक्षक पूरे नहीं रहेंगे तो। यह केवल सोचनीय बातें बनकर रह गयी है।

वर्तमान शिक्षा प्रणाली

importance of education essay- अगर जमीनी स्तर से पड़ताल की जाए तो सरकारी फाइलें भले ही जो कहती हो किन्तु वर्तमान शिक्षा प्रणाली बद से बदतर स्थिति में मालूम पढ़ती है।
शिक्षा के निजी करणसे तो शिक्षा की स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई है। निजी स्कूल के संचालकों ने पूरी तरह से शिक्षा को बेचने का धंधा करना शुरू कर दिया है। इसके लिए शिक्षा पैसा कमाने का एक जरिया बनकर रह गया है। यह ऊंची शिक्षा देने का कार्ये नहीं कर रहे है।बाकी कमी सरकार ने शिक्षा में आरक्षण देकर पूरी कर दी है। वर्तमान मे निम्न वर्ग के छात्र आरक्षण के लोभ में पड़ कर अपने लक्ष्य से भटक रहे हैं। सरकार को आज जरूरत है कि, हम मुद्दों पर विचार करके कोई ठोस कदम उठाएं।

कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं मर सकता है। कोई भी विद्यार्थी नौकरी के तलाश में दर दर नहीं भटक सकता है। हमारा देश शक्ति संपन्न, सुखी बन सकता है यदि शिक्षित व्यक्ति नौकरी देने वाला बन सकता है, लेकिन नौकरी लेने वाला नहीं।

इस प्रकार हमारा देश पहले की तरह सोने की चिड़िया बन सकता है और हमारा देश पूरे विश्व में एक अलग पहचान छोड़ सकता है। क्यूंकि बच्चे तो देश का भविष्य होते हैं। बच्चो पर ही पूरे देश की ही नहीं बल्कि पूरे विश्व का भविष्य टिका होता है।

इसी कारण हेतु हमारी सरकार को चाहिए की टेक्नोलॉजी शिक्षा अपने देश में अविलंब लागू करें। अन्यथा अपने बच्चो को कार्यकुशल बनाकर देश में एक अलग छाप छोड़ने का काम करे। इस प्रकार हमारे देश का हर बच्चा इंजीनियर और डॉक्टर बनकर दूसरे देश में अपनी पहचान बना सकता है। इतना ही नहीं बल्कि हमारे देश में तकनीकि खेती से ज्यादा से ज्यादा फसल उत्पादन कर, हमारा देश विश्व में नंबर वन स्थान ले सकता है।

importance of education essay शिक्षा का महत्व पर निबंध के बारे मे जानकर आपको कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरुर बताये । अगर आपको इसके बारे में कुछ और भी पता है या आपका कोई भी सवाल है तो हमें कांटेक्ट करें।

secret of success सफलता का रहस्य क्या है ? सफलता के मूल मंत्र जानिए । success mantra
success definition सफलता की परिभाषा क्या है ? diligence यानि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है । जानिए कैसे ?
web hosting  क्या है? सम्पूर्ण जानकारी donate का महत्व और आवश्यकता विस्तार-पूर्वक जाने।
Conference क्या है ? Conference Call कैसे करे ? – जानिए। web hosting free Top Company जानिए WordPress Blog के लिए

हर जानकारी अपनी भाषा हिंदी में सरल शब्दों में प्राप्त करने के लिए  हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे जहाँ आपको सही बात पूरी जानकारी के साथ प्रदान की जाती है । हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहाँ क्लिक करें ।

1 thought on “importance of education essay : शिक्षा का महत्व पर निबंध”

Leave a Comment

%d bloggers like this: