Republic day of india 2022:- मेरे प्यारे भारत देशवासियों, शीर्षक पढ़ कर आपको मालूम तो हो ही गया होगा कि इस लेख में मैं आपके लिए गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश शेयर करने जा रहा हूँ। लेकिन उससे पहले थोड़ी विशेष जानकारी गणतंत्रता दिवस के बारे में आपके साथ शेयर करना चाहता हूँ-
26 January Kyo Manaya Jata Hai
Republic day India : गणतंत्र दिवस वह दिन है, जिस दिन हमारे देश भारत का संविधान लागू हुआ था। भारत देश का संविधान 26 जनवरी 1950 को सशक्त हुआ था जिससे गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया एक्ट (भारत सरकार अधिनियम 1935) को हटा दिया था। भारत का संविधान 26 नवम्बर, 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था, और एक स्वतंत्र गणराज्य बनने की दिशा में देश के संक्रमण को पूरा करने के लिए लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ 26 जनवरी 1950 को प्रभाव में आया था।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस का यह राष्ट्रीय त्यौहार पूरे भारत वर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, देशभक्ति गीत और नारों से पूरा आसमान गूंज उठता है खासकर दिल्ली का आसमान क्योंकि यह भारत की राजधानी है। गणतंत्र दिवस की इस पावन अवसर पर जगह-जगह (जैसे की स्कूल, कॉलेज और ऑफिस) सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है।
Republic day of India- सभी भारतीय एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई संदेश भेजते है, शुभकामनाएं भेजने के लिए सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप्प और भी कई सोशल मीडिया का बहुत उपयोग किया जाता है। एक से बढ़कर एक देशभक्ति शायरी का कलेक्शन आपको इस लेख में मिलेगा जिसे आप चाहे तो गणतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने सोशल अकाउंट से स्टेटस के तौर पर भी अपडेट कर सकते हैं।
अब आपका ज्यादा समय व्यतीत न करते हुए Republic day of India गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं सन्देश को पढ़ना शुरू करते है, अगर आपको गणतंत्रता दिवस पर शायरी पसंद आये तो हमें कमेंट करके जरूर बताये और इस लेख को सोशल मीडिया पर शेयर करें।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं शायरी 2022
Republic day India Shayari in Hindi
आओ झुककर सलाम करें उन्हें जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है, खुशनसीब होता है वो खून जो देश के काम आता है, जय हिन्द जय भारत। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं ।। 26 January 2022 Shayari in Hindi
इंडियन होने पर करिये गर्व, मिलकर मनाएं लोकतंत्र का पर्व, देश के दुश्मनों को मिलकर हराओ, हर घर पर तिरंगा लहराओ॥ 26 जनवरी पर शायरी देशभक्ति 2022
इतनी सी बात हवाओं को बताये रखना, रौशनी होगी चिरागों को जलाये रखना, लहू देकर की है जिसकी हिफाजत हमने, ऐसे तिरंगे को सदा अपने दिल में बसाये रखना।। ॥ गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ॥ Republic Day Shayari 2022 in Hindi
जमाने भर में मिलते हैं आशिक कई, मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नही होता, नोटों में लिपट कर सोने में सिमटकर मरे हैं कई, मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफ़न नही होता॥ Desh Bhakti 26 January Shayari 2022 in Hindi
वो शमा जो काम आये अंजुमन के लिए, वो जज्बा जो कुर्बान हो जाये वतन के लिए, रखते है हम वो हौसले भी जो मर मिटे हिंदुस्तान के लिए।। ॥ हैप्पी रिपब्लिक डे ॥
26 January Status in Hindi देश की हिफाजत मरते दम तक करेंगे दुश्मन की हर गोली का हम सामना करेंगे आजाद हैं और आजाद ही रहेंगें जय हिन्द !!
26 January Shayari in Hindi 2022 चैन ओ अमन का देश है मेरा, इस देश में दंगा रहने दो लाल हरे में मत बांटो, इसे शान ए तिरंगा रहने दो।
गणतंत्र दिवस की शायरी दिलों की नफरत को निकालो वतन के इन दुश्मनों को मारो ये देश है खतरे में ए -मेरे -हमवतन भारत माँ के सम्मान को बचा लो Gantantra Diwas Shayari
अनेकता में एकता हमारे इस देश की शान है, इसीलिए मेरा भारत महान है।
26 January Shayari in Hindi 2022 जो देश के लिए शहीद हुए उनको मेरा सलाम है अपने खूं से जिस जमीं को सींचा उन बहादुरों को सलाम है..
Republic day of India महत्वपूर्ण जानकारी जो हर किसी को होनी चाहिए
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। विशेष जानकारी गणतंत्रता दिवस के बारे में, कुछ महत्वपूर्ण प्रशन और उत्तर आपके साथ शेयर करना चाहता हूँ-
Republic day India 2022 कौन सा गणतंत्र दिवस है?
26 जनवरी 2022 को भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस पर अलग यह होगा कि गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम 23 जनवरी यानी सुभाष चंद्र बोस जयंती से शुरू होगा। जबकि पिछले साल तक यह 24 जनवरी से शुरू होता था। वहीं, इस बार इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति नहीं जली होगी। क्योंकि इसका विलय राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (नेशनल वॉर मेमोरियल )में कर दिया गया है।
26 जनवरी 1930 को क्या हुआ था?
26 जनवरी 1930 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। इस दिन पहली बार भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था। 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने तक 26 जनवरी को ही स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता था। 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज घोषित करने की तारीख को महत्व देने के लिए 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया। और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस घोषित किया गया।
Republic day of India: गणतंत्र दिवस पर झंडा कौन फहराता है?
भारत के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण करते हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति भव्य परेड की सलामी लेते हैं। राज्यों में वहां के राज्यपाल राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। वहीं, स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं। और राज्यों में मुख्यमंत्री ध्वजारोहण करते हैं।
Republic day India- 26 जनवरी के दिन देश के राष्ट्रपति द्वारा झंडा फहराया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि राष्ट्रपति संवैधानिक रूप से प्रमुख होते हैं। अतः गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्हीं के द्वारा झंडा फहराया जाता है। 15 अगस्त के मौके पर देश के प्रधानमंत्री द्वारा राजनयिक प्रमुख होने के नाते झंडारोहण किया जाता है। यह दोनों ही राष्ट्रीय पर्व विशेष है जिस दिन देश में सार्वजनिक रूप से अवकाश होता है और सभी सरकारी और निजी संस्थान बंद होते हैं।
Republic day India- देश के विभिन्न राज्यों में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है न सिर्फ देश की राजधानी दिल्ली में बल्कि गणतंत्र दिवस पूरे भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों, जिलों में इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। इसकी शुरुआत 1 दिन पहले 25 जनवरी को देश के विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों से होती है जहां पर इस राष्ट्रीय पर्व के लिए विशेष तौर पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं, रैलियां निकाली जाती हैं और लड्डू-मिठाई वितरित कर यह दिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस त्यौहार रुपी है। हम सभी भारतीयों के लिए, इस दिन को हमे खास तरीके से मनाना चाहिए। पुनः Republic day of India गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाए।
English speech for Republic Day of india
हर जानकारी अपनी भाषा हिंदी में सरल शब्दों में प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे जहाँ आपको सही बात पूरी जानकारी के साथ प्रदान की जाती है । हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहाँ क्लिक करें ।
1 thought on “Republic day india 2023: गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाए।”