सूचना का अधिकार RTI अधिनियम, भारत की संसद द्वारा पारित एक कानून है| जो 12 अक्टूबर, 2005 को लागू हुआ| RTI कानून नागरिक को जानने का अधिकार(Right To Information) या सूचना लेने के अधिकार(RTI) का हक देता है| हर नागरिक को सूचना लेने का अधिकार(Right To Information) है|
RTI की full form क्या है ?
Contents
RTI की full form– right to information है| अर्थात हिन्दी मे सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम कह सकते है| भारत की संसद द्वारा पारित यह अधिनियम 12 october 2005 को कानून के रूप मे लागू हुआ| इस एक्ट के तहत भारत का नागरिक, किसी भी सरकारी और गैर सरकारी विभाग से आवश्यक सूचना को प्राप्त कर सकता है| RTI अधिनियम सरकारी तंत्र और आम जनता के बीच में पारदर्शिता बनाने और व्यवहारिक शासन को मजबूत करने के लिए तैयार किया गया है|
आर टी आई act 2005 क्या है?
भारत में आरटीआई एक्ट को 15 जून 2005 को पारित किया गया था| इस right to information Act के अंतर्गत आने वाली सभी धाराओं को 12 अक्टूबर 2005 को लागू किया गया| भारत में बढ़ते भ्र्ष्टाचार को रोकने के लिए भारत की संसद में इसे पास किया गया| विस्तार से जानिए आरटीआई एक्ट क्या है?
- RTI Act Kya Hai: वह एक्ट जिसके तहत प्रत्येक भारतीय नागरिक,देश के किसी भी सरकारी और गैर सरकारी विभाग से आवश्यक जानकारी की मांग कर सकता है, उसे आरटीआई एक्ट अर्थात सुचना का अधिकार कहते है|
- सरकारी विभाग जिससे यह जानकारी मांगी गयी है, को 30 दिनों के भीतर इस RTI का जवाब देना होता है|
- भारत के प्रत्येक नागरिक को यह सूचना का अधिकार भारतीय सविधान द्वारा प्रदान किया गया है!
- सूचना का अधिकार का Meaning है, जो सूचना अधिकार कानून लागू करने वाला देश अपने सभी नागरिकों को देता है| इस अधिकार के द्वारा राष्ट्र अपने नागरिकों को, अपने कार्य व शासन प्रणाली को सार्वजनिक करता है|
- हमारा देश लोकतान्त्रिक है| इस देश में समय समय पर जनता अपने अनुसार किसी एक व्यक्ति को सरकार चलाने का मौका देती है| किन्तु अधिकतर सरकारों ने ईमानदारी और अपने दायित्वों का पालन नहीं किया है, जिससे भ्र्ष्टाचारी नीतियां जन्म लेती हैं|
- इसलिए प्रत्येक नागरिक को यह हक़ दिया जाता है, कि सरकारी विभागों में हो रहे कामों का पता लगाया जा सके| प्रत्येक नागरिक किसी न किसी रूप में सरकार को टैक्स देता है|
- इसलिए हर नागरिक को जानने का अधिकार है, कि इस टैक्स की राशि का किस रूप में उपयोग या दुरूपयोग किया जा रहा है|
आरटीआई एक्ट का उद्देश्य क्या है?
- आरटीआई एक्ट का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों को सशक्त बनाना है|
- सरकारी कामों में पारदर्शिता व सरकार की जवाबदेही को आरटीआई एक्ट में प्रमुखता दी गयी है|
- देश में लोकतंत्र के अंतर्गत सभी सरकारी जन प्रतिनिधियों के कर्तव्य को स्पष्ट करना भी RTI Act का मुख्य उद्देश्य है|
RTI status in Hindi
आम आदमी की शक्ति को बढ़ाता है|
RTI ही भ्रष्टाचार को मिटाता है||
आरटीआई शिक्षित व्यक्ति को शक्ति देता है|
शिक्षित व्यक्ति लोकतंत्र को शक्ति देता है|
लोकतंत्र सबके कल्याण की सोचता है||
भ्रष्टाचार को जड़ से मिटायें|
RTI को अपनी ताकत बनायें||
आरटीआई अब स्कूलों में भी पढ़ाया जाना चाहिए|
भ्रष्टाचारी लोगों की हकीकत सबको बताया जाना चाहिए||
निष्कर्ष
RTI हक़ के लिए लड़ना सिखाता है, RTI भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाता है| अतः आम आदमी के अधिकारों में, आरटीआई के अधिकार को मैं सबसे बेहतर मानता हूँ| क्योंकि यह भ्रष्टाचारियों के मन में खौफ पैदा करता है| विदित रहे, अगर आपको सही जानकारी है, तो आप भ्रष्टाचारी पर भारी है|
हर जानकारी अपनी भाषा हिंदी में सरल शब्दों में प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे जहाँ आपको सही बात पूरी जानकारी के साथ प्रदान की जाती है | हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहाँ क्लिक करें |