Google Translate क्या है? आइए जानते है विस्तार पूर्वक..
इस निम्न वीडियो में आप गूगल ट्रांसलेट का एक व्यवहारिक प्रयोग देख सकते है, जहाँ एक महिला ऐसे रेस्टारेंट में जाती है, जहाँ कोई इंग्लिश नहीं जानता, लेकिन वह फिर भी अपने पसंद के व्यंजन आर्डर करने में सक्षम होती है।
Google Translate गूगल अनुवाद परिचय –
Contents
- 1 Google Translate गूगल अनुवाद परिचय –
- 2 गूगल ट्रांसलेट को कैसे प्रयोग करें?
- 3 Google Translate के क्या क्या उपयोग है?
- 3.1 1. Google Translate द्वारा किसी शब्द का एक भाषा से दूसरी भाषा में अनुवाद करना
- 3.2 2. किसी वाक्य का एक भाषा से दूसरी भाषा में अनुवाद Google Translate
- 3.3 3. दूसरी भाषा में अनुवाद करने के बाद, उसे बोल कर बताना
- 3.4 4. अपने अनुवाद को सहेजें या शेयर करें
- 3.5 5. अनुवाद करने के लिए अपनी हैंड-राइटिंग में लिखें
- 3.6 6. किसी पुरे वेबसाइट यूआरए वेब पृष्ठ का अनुवाद करें।
- 3.7 7. बोल कर टाइप करें, फिर अनुवाद करें
- 3.8 8. मोबाइल कैमरा प्रयोग कर अन्य भाषा में लिखे शब्दों और वाक्यों को अपनी भाषा में पढ़ना
google ने अप्रैल 2006 में अपना Google Translate ऐप लॉन्च किया था। और तब से गूगल यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें नए-नए फीचर्स जोड़ता जा रहा है। इस ऐप की मदद से आप आसानी से एक भाषा से दूसरी भाषा में टेक्सट को ट्रांसलेट कर सकते हैं।
गूगल अनुवाद या (अंग्रेज़ी: Google Translate) –
एक अनुवादक साफ्टवेयर एवं सेवा है, जो एक भाषा के टेक्स्ट या वेबपेज को दूसरी भाषा में अनुवाद करता है। यह गूगल नामक कंपनी द्वारा विकसित एवं परिचालित है। इसके लिये गूगल अपना स्वयं का अनुवादक सॉफ्टवेयर प्रयोग करता है, जो सांख्यिकीय मशीनी अनुवाद है। अर्थात गूगल ने अप्रैल 2006 में अपना ट्रांसलेट ऐप लॉन्च किया था और तब से गूगल यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें नए-नए फीचर्स जोड़ता जा रहा है।
गूगल अनुवाद ऐप-
इस (Google Translate) ऐप की मदद से, आप आसानी से एक भाषा से दूसरी भाषा में टेक्सट को ट्रांसलेट कर सकते हैं। इस समय इसमें हिन्दी से अन्य भाषाओं में तथा अन्य भाषाओं से हिन्दी में भी अनुवाद की सुविधा उपलब्ध है। इसके टेक्स्ट-बक्से में देवनागरी में लिखी सामग्री चिपकाकर इसका अनुवाद किया जा सकता है ; या सीधे ध्वन्यात्मकरोमन में टाइप करने पर वह स्वतः देवनागरी में बदल जाता है। जिसे ‘अनुवाद करो’ (ट्रांसलेट) बटन दबाकर अनुवाद कर सकते हैं। साथ ही, यह ऐप ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन भी काम करता है। इसलिए अगर आपका इंटरनेट कनेक्शन काम नहीं कर रहा है, तब भी आप इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह ऐप दुनिया की 100 अलग-अलग भाषाओं को सपॉर्ट करता है। और इसे दुनियाभर में 20 करोड़ लोग रोजाना इस्तेमाल करते हैं। इस (Google Translate) ऐप का इस्तेमाल किसी भी ऐंड्रॉयड ऐप में कर सकते हैं। यह ऐप ‘टैप टू ट्रांसलेट’ फीचर के साथ आता है। जिससे यूजर्स जिस भी ऐप में चाहे, इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। चाहे वॉट्सऐप हो या फेसबुक मैसेंजर, आप इस फीचर का इस्तेमाल किसी भी ऐप में कर सकते हैं।
इसके लिए यूजर्स को कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करने होते हैं। ताकि वह ‘टैप टू ट्रांसलेट’ फीचर का इस्तेमाल कर सकें। सबसे पहले आपको गूगल प्लेस्टोर से इस ऐप का लेटेस्ट वर्जन लॉन्च करना होगा। एक बार डाउनलोड होने के बाद ऐप को लॉन्च कीजिए और टॉप लेफ्ट में दी गई 3-लाइन बटन पर क्लिक कीजिए और ऐप की सेटिंग्स में जाएं। सेटिंग में क्लिक करने के बाद आपके सामने पहला ऑप्शन ‘टैप टू ट्रांसलेट’ का ऑप्शन आएगा। आपको उस पर क्लिक कर टैप कर इसे इनेबल करना है। इस प्रोसेस के बाद ‘टैप टू ट्रांसलेट’ फीचर हर ऐंड्रॉयड ऐप के लिए काम करने लगेगा।
अगर आप यह देखना चाहते हैं कि यह फीचर काम कर रहा है या नहीं तो किसी भी ऐप पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। मान लें कि आप वॉट्सऐप गए और कोई भी मेसेज जिसे आप ट्रांसलेट करना चाहते हैं, उसे सलेक्ट कर उसे कॉपी कीजिए। इसके बाद आपको गूगल ट्रांसलेट का आइकन टॉप राइट कॉर्नर में दिखने लगेगा। बस आपको उस पर टैप करना है, जिसके बाद आप मेसेज का अपनी भाषा में ट्रांसलेशन पढ़ सकेंगे।इस फीचर से आपको कोई भी टेक्सट ट्रांसलेट करने के लिए एक ऐप से दूसरे ऐप पर जाने की जरूरत नहीं होगी।
फोन के लिए अनुवाद-
गूगल अपने यूजर्स के लिए एक ऐसी सर्विस लॉन्च करने की योजना भी बनी रही है, जिससे गूगल यूजर्स एक विदेशी भाषा के अनुवाद होने तक अपने फोन को होल्ड कर सकेंगे। और इसके बाद उनकी मोबाइल स्क्रीन पर ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन उपलब्ध हो जाएगा।
तस्वीर देखकर अनुवाद करेगा Google Translate-
गूगल ट्रांसलेट का उपयोग आप अक्सर करते होंगे लेकिन क्या आपको मालूम है कि, गूगल का ट्रांसलेट एप्लिकेशन अब तस्वीर देखकर इंग्लिश से हिंदी अनुवाद करने में भी सक्षम है। कंपनी ने Google Translate एप्लिकेशन का नया संस्करण पेश किया हैं, जिसमें फोटो टू टेक्स्ट फीचर के माध्यम से इंग्लिश से हिंदी अनुवाद को जोड़ा गया है।
Google Translate सेवा में पहले टेक्स्ट, आॅडियो और फोटो टू टेक्सट का विकल्प था। लेकिन फोटो टू टेक्सट में इंग्लिश से हिंदी अनुवाद का नहीं किया जा सकता था। अब कंपनी ने नए अपडेट में इसे लॉन्च किया है। यह सेवा उन लोगों के लिए बेहद ही फायदेमंद है, जो अक्सर बाहर घूमनें जाते हैं, और साइनबोर्ड पढ़कर समझने की कोशिश करते हैं। अब गूगल ट्रांसलेट का फोटो टू टेक्स्ट फीचर उन्हें बस एक क्लिक से आशाय बताने में सक्षम है।
गूगल ट्रांसलेट एप्लिकेशन की शुरुआत करते ही सबसे पहले कैमरा फीचर दिखाई देगा। इसे टच करते ही यह एक्टिव हो जाता है। आप जिस शब्द का ट्रांसलेशन करना चाहते हैं, उस पर कैमरा फोकस करें। शब्द पर कैमरा को फोकस करने के बाद नीचे दिए गए स्कैन बटन को टच करते ही यह कार्य शुरु कर देता है। कैमरा स्कैन में यह स्कैन क्षेत्र में आने वाले सभी शब्दों का सलेक्शन कर लेता है। लेकिन एक बार में एक का ही शब्द का अनुवाद करेगा। जब एक बार आप एक शब्द का चुनाव कर लेते हैं, तब जाकर नीचे सलेक्ट आॅल का विकल्प आता है। और आप यहां से एक साथ सभी का आशय जान सकते हैं।
एप्लिकेशन में एसएमएस ट्रांसलेशन का भी विकल्प दिया गया है। टाइपिंग के अलावा हैंडराॅयटिंग रिकाॅग्नीशन और स्पीच जैसे फीचर्स पहले ही उपलब्ध हैं। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है, कि इसमें अब आॅफ लाइन ट्रांसलेशन का भी लाभ ले सकते हैं। परंतु इसके लिए आपको 200 एमबी से ज्यादा की फाइल डाउनलोड करनी होगी।
Google Translate की फोटो टू टेक्स सेवा फिलहाल 37 भाषाओं में उपलब्ध है। जिसमें हिंदी भी शामिल है। एप्लिकेशन में कमी यह कही जा सकती है कि, स्कैन के दौरान ट्रांसलेट में थोड़ा समय लेता है। अन्यथा उपयोग में बेहद ही आसान है, और काफी फायदेमंद भी।
गूगल ट्रांसलेट एप्लिकेशन को एंडराॅयड फोन के लिए गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।
समर्थित भाषाएँ-
गूगल अनुवाद में निम्नलिखित भाषाओं का/से अनुवाद किया जा सकता है-
Afrikaans
Albanian
Amharic
अरबी
Armenian
Azerbaijani
Basque
Belarusian
बांग्ला
Bosnian
Bulgarian
Burmese
Catalan
Cebuano
Chichewa
चीनी भाषा
Corsican
Croatian
Czech
Danish
डच भाषा
अंग्रेजी
Esperanto
Estonian
Filipino
Finnish
फ्रांसीसी
Frisian
Galician
Georgian
जर्मन
यूनानी
गुजराती
Haitian Creole
Hausa
Hawaiian
हिब्रू
हिन्दी
Hmong
Hungarian
Icelandic
Igbo
इण्डोनेशियाई भाषा
आयरी भाषा
इतालवी
जापानी
जावाई भाषा(Javanese)
कन्नड
Kazakh
ख्मेर
कोरियाई भाषा
Kurdish
Kyrgyz
लाओ भाषा
लैटिन भाषा
Latvian
Lithuanian
Luxembourgish
Macedonian
Malagasy
मलय भाषा
मलयालम
Maltese
Maori
मराठी
मंगोलियाई
नेपाली
Norwegian
पास्तो
फारसी
पोलिश भाषा
पुर्तगाली भाष
पंजाबी
Romanian
रूसी
Samoan
Scots Gaelic
Serbian
Sesotho
Shona
सिन्धी
सिंहल
Slovak
Slovenian
Somali
Spanish
Sundanese
स्वाहिली
Swedish
ताजिक
तमिल
तेलुगु
थाई भाषा
तुर्की
युक्रेनी
उर्दू
उज़बेक भाषा
वियतनामी भाषा
Welsh
Xhosa
यिद्दिश
Yoruba
जुलु
गूगल ट्रांसलेट को कैसे प्रयोग करें?
- अपने कंप्यूटर ब्राउज़र में इस लिंक पर जाएँ – http://translate.google.co.in
- कंप्यूटर पर ब्राउज़र ऐड ऑन के रूप में इनस्टॉल करके प्रयोग करें
- मोबाइल पर गूगल ट्रांसलेट ऐप डाउनलोड करें : अपने मोबाइल के ऐप स्टोर में जाएँ और google translate लिखकर खोजें।
Google Translate के क्या क्या उपयोग है?
1. Google Translate द्वारा किसी शब्द का एक भाषा से दूसरी भाषा में अनुवाद करना
- अपने मोबाइल, कंप्यूटर में गूगल खोज पर जाएँ
- <शब्द> <भाषा-१> to <भाषा-२> लिखें और सबमिट करें
- उदहारण: peas english to hindi
2. किसी वाक्य का एक भाषा से दूसरी भाषा में अनुवाद Google Translate
3. दूसरी भाषा में अनुवाद करने के बाद, उसे बोल कर बताना
4. अपने अनुवाद को सहेजें या शेयर करें
5. अनुवाद करने के लिए अपनी हैंड-राइटिंग में लिखें
6. किसी पुरे वेबसाइट यूआरए वेब पृष्ठ का अनुवाद करें।
7. बोल कर टाइप करें, फिर अनुवाद करें
8. मोबाइल कैमरा प्रयोग कर अन्य भाषा में लिखे शब्दों और वाक्यों को अपनी भाषा में पढ़ना
- ऐप में अपने पसंद की भाषा चुने,
- उसके बाद ऐप के “कैमरा बटन” पर क्लिक कर अन्य भाषा पर लिखे शब्दों या वाक्यों पर कैमरा फोकस करें
- आपको वे शब्द और वाक्य अपनी मोबाइल स्क्रीन पर अपनी भाषा में दिखाई देंगे
हर जानकारी अपनी भाषा हिंदी में सरल शब्दों में प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे जहाँ आपको सही बात पूरी जानकारी के साथ प्रदान की जाती है । हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहाँ क्लिक करें ।
Best post dear
thanks, Bhai Sahab
very nice