Thursday, April 18, 2024
Homesocial mediasave a tree save a life: पेड़ बचाओ जीवन बचाओ निबंध

save a tree save a life: पेड़ बचाओ जीवन बचाओ निबंध

Save a tree save a life- शुरुवात से ही पेड़-पौधों (वृक्षों) ने हमें जीवन की सबसे महत्वपूर्ण चीजें जैसे भोजन, रहने को घर और जीने हेतु ऑक्सीजन दिया है। मनुष्य अपनी सभी आवश्यक वस्तु जैसे दवाईयां, खाना-पीना, हवा, जल सब कुछ पेड़-पौधों से प्राप्त करता है। अर्थात इनके बिना रहना असंभव हैf इसलिए तो हम कहते हैं – save a tree save a life

पेड़ हमारे जीवन में भोजन और पानी की तरह ही महत्वपूर्ण हैं। पेड़ के बिना जीवन बहुत कठिन बन जायेगा या हम कह सकते हैं कि जीवन खत्म हो जायेगा क्योंकि हमें स्वस्थ और समृद्ध जीवन देने में पेड़ बहुत मुख्य पहलू है।

पेड़ हमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष जीवन प्रदान करता है क्योंकि ये ऑक्सीजन उत्पादन, CO2 उपभोग का स्रोत, और बारिश का स्रोत है। प्रकृति की तरफ से धरती पर मानवता को दिया गया ये सबसे अनमोल उपहार है जिसका हमें आभारी होना चाहिये तथा इसको सम्मान देने के साथ ही मानवता की भलाई के लिये संरक्षित करना चाहिये।

क्या है save a tree save a life का सामाजिक महत्व?

आज पेड़ बचाओ जीवन बचाओ की बात हमें इसलिए करना पड़ रहा है, क्योंकि मनुष्य अब अन्य प्राकृतिक संसाधनों के जैसे ही पेड़-पौधों को भी नष्ट करते जा रहा है। save a tree save a life- दुनिया भर में बढती जनसंख्या के कारण लोगों को घर और खाना-पीना की मांग बढ़ते जा रही है, जिसके कारण पेड़ों की अंधाधुंध कटाई होने लगी है। हलाकि पेड़ काटने के साथ सरकार कुछ नए पौधे भी लगा रही है परन्तु यह लोगों की बढती जनसंख्या की ज़रुरत को पूरा नहीं कर पा रहा है।

पेड़-पौधे हर समाज के लिए एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। हमारे आस-पास के जगहों जैसे गलियों, पार्क, खेल के मैदान, और बगीचे में पेड़-पौधे स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं और वातावरण को हरा-भरा और शांत रखते हैं।

Save a tree save a life Overview

Name Of Article Save a tree save a life
 

Save a tree save a life

Click Here
Category Badi Soch
Facebook follow-us-on-facebook-e1684427606882.jpeg
Whatsapp badisoch whatsapp
Telegram unknown.jpg
Official Website Click Also

save a tree save a life

पेड़ बचाओ जीवन बचाओ ।जानिए कैसे ?

save a tree save a life अर्थात वृक्षों से आस-पास का वातावरण सुन्दर और स्वच्छ रहता है जिससे जीवन जीने का स्तर बढ़ जाता है। पेड़-पौधों की छाव में अपने परिवार के साथ बैठ कर समय बिताने का एक अलग ही आनंद होता है। साथ ही शहरी क्षेत्रों में सड़क के दोनों तरफ पेड़ पौधे लगाने से सूरज की किरण को पेड़ रोकते हैं जिससे गर्मी के महीनों में शहर का तापमान ज्यादा नहीं बढ़ पाता है।

save a tree save a life and Environmental Value

पेड़-पौधें मनुष्य को स्वच्छ वायु और ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, साथ ही जलवायु सुधार, जल संरक्षण, मिट्टी के संरक्षण, और वन्य जीवन की सुरक्षा करते है। प्रकाश संश्लेषण या फोटोसिंथेसिस प्रोसेस के दौरान पेड़ पौधे कार्बन डाइऑक्साइड ले लेते हैं और ऑक्सीजन को छोड़ते हैं।

save a tree save a life– यही ऑक्सीजन मनुष्य को सांस लेने और जीवित रहने में मदद करता है। अमेरिका के कृषि अनुसंधान विभाग का कहना है की एक एकड़ जंगल से लगभग 6 टन कार्बन डाइऑक्साइड खत्म होता है और 4 टन ऑक्सीजन वायु को पेड़ो के माध्यम से प्राप्त होता है।

इतने ऑक्सीजन से 18 से 20 लोग आराम से 1 वर्ष तक जीवित रह सकते हैं। साथ ही पेड़ पौधे, गाड़ियों और कारखानों से उत्पत्ति होने वाले कार्बन डाइऑक्साइड गैस को भी खींच लेते हैं और ऑक्सीजन में बदल देते हैं। so save a tree save a life

Check Also:- लोक व्यवहार PDF: लोक व्यवहार पुस्तक हिंदी में पढ़े

पेड़ बचाओ जीवन बचाओ क्यों ? 

पेड़ धरती पर उपलब्ध हरा सोना है। ये हमें बहुत सारी प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखते है। और बहुत तरीकों से हमारे जीवन का पालन-पोषण करते है।ये हमारे पर्यावरण को स्वच्छ और पृथ्वी को हरा-भरा खुशहाल रखते है । इसलिये, हम भी इनके प्रति पूरे जिम्मेदार बने । और इनको बचाने के लिये अपना सबसे बेहतर प्रयास करे।

so save a tree save a life- ये हमारे लिए फल, सब्जी, वनस्पति, फूल, मसाले, ठंडी छाया, दवा, जड़, वृक्ष की छाल, लकड़ी, अंकुर आदि उपलब्ध करा धरती पर जीवन पोषित करते है। पेड़ लंबे हो या छोटे हमेशा उपयोगी और लाभदायक होते हैं।

गर्मी के महीनों में लंबे वृक्ष सूरज की तपती किरण को धरती तक पहुंचने से रोकते है जिससे धरती का तापमान ज्यादा नहीं बढ़ पाता है। बारिश के महीने में पेड़-पौधे के जड़ मजबूती से मिट्टी को पकड़ कर रखते हैं इससे मृदा अपरदन नहीं हो पाता है। ना सिर्फ धरती के ऊपर बल्कि धरती के अंदर के पानी को भी पेड़ पौधों के जड़ पकड़ कर रखते हैं जिससे बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा नहीं हो पाती है।

Related Post:- 

Top 10+ Best positive thoughts in Hindi सकारात्मक विचार हिन्दी मे

Dream Bigger Dream Anything बड़े सपने देखो कोई भी सपने देखो

जीवन में लक्ष्य का होना जरूरी है! It is important to have goals in life

parmender yadav
parmender yadavhttps://badisoch.in
I am simple and honest person
RELATED ARTICLES

5 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular