Saturday, April 20, 2024
Hometechnological newswhat are software, सॉफ्टवेयर क्या है और कैसे बनाते है?

what are software, सॉफ्टवेयर क्या है और कैसे बनाते है?

what are software– सॉफ्टवेयर आपके कम्प्यूटर में जान फूँकता हैं, उसे काम करने के योग्य बनाता हैं, और software  की मदद से ही, आप कम्प्यूटर से अपना मन पसंद कार्य करवा पाते हैं। विदित रहे  Software को आप अपनी आंखों से नही देख सकते हैं, और ना ही इसे हाथ से छूआ जा सकता हैं। क्योंकि इसका कोई भौतिक अस्तित्व नहीं होता हैं। what are software अर्थात यह एक आभासी वस्तु हैं, जिसे केवल समझा जा सकता हैं।

what are software

सॉफ्टवेयर की परिभाषा (Definition Of Software In Hindi)

Definition of software in Hindi- सॉफ्टवेयर किसी कार्य विशेष के लिए बनाया गया program अथवा निर्देशों का वह समूह है, जो hardware और यूजर के बीच संपर्क बनता है। software  कंप्युटर को यूजर द्वारा दिए गए निर्देशों के हिसाब से कार्य कर यूजर को आउट्पुट देता है।

what are software, सॉफ्टवेयर क्या है और कैसे बनाते है? Details

Article Name what are software, सॉफ्टवेयर क्या है और कैसे बनाते है?  
Category बड़ी सोच
Facebook follow-us-on-facebook-e1684427606882.jpeg
Whatsapp badisoch whatsapp
Telegram unknown.jpg
Official Website Click here

what are software सॉफ्टवेयर क्या है?

सॉफ्टवेयर किसी कंप्यूटर सिस्टम का वह भाग होता है जो हार्डवेयर (Hardware) और यूजर के बिच संपर्क बनता है। क्योकि कंप्यूटर सभी कार्य अकेला नहीं कर सकता। हार्डवेयर (Hardware) कंप्यूटर का ऐसा भाग होता है, जिसे हम छू सकते है महसूस कर सकते है। जैसे : कीबोर्ड (Keyboard), माउस , डेस्कटॉप आदि। इन्ही हार्डवेयर को क्रियान्वित करने, हार्डवेयर और उसे उपयोग करने वाले यूजर के बिच संपर्क बनाने का कार्य सॉफ्टवेयर (Software) करता है।

Software, किसी कार्य विशेष के लिए बनाया गया प्रोग्राम तथा निर्देशों का वह समूह है जो हार्डवेयर (Hardware) और यूजर के बिच संपर्क बनता है। सॉफ्टवेयर के बिना कम्प्यूटर हार्डवेयर एक निर्जीव बक्सा मात्र हैं। सॉफ्टवेर प्रोगामिंग भाषा द्वारा लिखे गए निर्देशों की एक श्रंखला है। जिसके द्वारा दिये गये डेटा का प्रोसेस होता है। बिना सॉफ्टवेर के कंप्यूटर में कोई भी कार्य नहीं किया जा सकता है। इसका प्राथमिक उद्देश्य डेटा को सुचना में परिवर्तित करना है।

सॉफ्टवेयर कैसे बनाते है?

Software को कंप्यूटर Programmer, Programming Language की मदद से Program लिखकर बनाते हैं। इसलिए किसी भी software को बनाने के लिए, आपके पास Programming Languages का ज्ञान होना बहुत जरुरी है।

एक प्रोफेसनल सॉफ़्टवेयर डवलपर बनने के लिए, आपके पास दर्जनों प्रोग्रामिंग भाषाओं का ज्ञान और बहुत सारा धैर्य होना जरूरी हैं। ताकि आप लोगो की जरुरत के हिसाब से सॉफ्टवेयर बना सके।

अगर आप भी Computer Coding की दुनिया में अपना हाथ आजमाना चाहते हैं। तो इसके लिए आप शुरुआत में कुछ बुनियादि भाषा जैसे की Java, C, C++ को सीखकर आगे बढ़ सकते है। चलिए कुछ प्रोग्रामिंग भाषाओं के बारे में जान लेते है।

C : C लैंग्वेज बहुत ही पुरानी कंप्यूटर भाषा है। आज के डेट में भी C भाषा का काफी महत्व है। लेकिन ऐसा नहीं है की, दुसरे Computer भाषा का उदय C लैंग्वेज से हुआ है। C भाषा की मदद से आप Low Level के Programs को डिजाईन कर सकते है।

C++ : आप C++ भाषा को C लैंग्वेज का Object-Oriented Version भी कह सकते है। आज के डेट में बड़ी बड़ी कंपनीयाँ software डेवलप करने के लिए, C++ लैंग्वेज का इस्तमाल करती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, C++ की मदद से ही Chrome, Firefox, Photoshop जैसे कई popular software बनाये गये है। आज भी C++ डेवलपर की काफी डिमांड है।

Java : C++ भाषा में कुछ बदलाव करके, जावा लैंग्वेज को बनाया गया है। इस भाषा की मदद से computer, android software और game बनाये जाते है।

C# : यह विंडोज पर निर्धारित एक भाषा है। यह भाषा C++ और Java से कुछ-कुछ मिलती जुलती है। अगर किसी व्यक्ति को Java भाषा का ज्ञान है। तो वह इस भाषा को आसानी से समझ और सिख सकता है।

PHP : इस भाषा का इस्तमाल ज्यादातर web development के लिए किया जाता है। इसके अलावा software बनाने में भी PHP भाषा का इस्तमाल किया जाता है।

Types of cloud computing in Hindi-क्लाउड कंप्यूटिंग के प्रकार और उपयोग क्या हैं? Save Water article कैसे बचाएँ पानी (पानी बचाने के उपाय)
importance of education शिक्षा क्या हैं? शिक्षा का महत्व thyroid symptoms in Hindi थायराइड की समस्या और इसके लक्षण जानिए विस्तार से

Programmer किसे कहते हैं?

जिन लोगों को Programs लिखने का ज्ञान है। जिनके पास Programming skill है। उन्हें Programmer कहा जाता है।

बड़ी बड़ी Software कंपनीयाँ, अपने यहाँ बहुत सारे Programmers को काम पर रखती है। ताकि वे उनके लिए काम कर सके। तो दूसरी तरफ ये कंपनीयाँ Software डेवलप करने के लिए, करोड़ों रूपये की Deal करती है। फिर उन्ही पैसों में से कुछ हिसा Programmers को salary के रूप में दी जाती है।

what are software,कम्प्यूटॅर सॉफ़्टवेयर से संबंधित कुछ सामान्य सवाल-जवाब

सवाल – कम्प्यूटर सॉफ़्टवेयर कहां मिलते है?

जवाब – आप अपने कम्प्यूटर के लिए विभिन्न सॉफ़्टवेयर ऑनलाइन तथा ऑफलाइन खरिद सकते है। इन्हे Applications Service Providers उपलब्ध करवाते हैं।

इंटरनेट से सॉफ़्टवेयर डाउनलोड करने के लिए आपको सॉफ़्टवेयर विक्रेता की वेबसाइट पर जाना पड़ता है। फिर उस वेबसाइट पर आपको सॉफ़्टवेयर डाउनलोड लिंक मिलती है। इस लिंक के जरिए आप सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर सकते है।

यदि आप किसी बाजार से सॉफ़्टवेयर खरिदना चाहते है तब आपको सॉफ्टवेयर सीडी/डीवीडि आदि माध्यमों में उपलब्ध करवाया जाता है। फिर इस सीडी/डीवीडी को चलाकर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया जाता है।

निष्कर्ष: आज आपने क्या सीखा?

हमने अपनी तरफ से पूरी कोशीश  की, “what are software” पर आपको सही और पूर्ण जानकारी दे सके। उम्मीद करते है, अब आप समझ गए होगे की सॉफ्टवेयर किसे कहते है (what are software in Hindi) और कैसे बनाते है?

हर जानकारी अपनी भाषा हिंदी में सरल शब्दों में प्राप्त करने के लिए  हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे जहाँ आपको सही बात पूरी जानकारी के साथ प्रदान की जाती है । हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहाँ क्लिक करें ।

parmender yadav
parmender yadavhttps://badisoch.in
I am simple and honest person
RELATED ARTICLES

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular