Friday, May 3, 2024
HomeNewsDraupadi Murmu Biography, Family, Daughter, husband, education आइए जाने कौन हैं द्रौपदी...

Draupadi Murmu Biography, Family, Daughter, husband, education आइए जाने कौन हैं द्रौपदी मुर्मू.?

Draupadi Murmu Biography in Hindi, जब से भारतीय जनता पार्टी ने अगले नए राष्ट्रपति उम्मीदवार की घोषणा की है तभी से लोगों के जहन में Draupadi Murmu जी के बारे में जानने का जिज्ञासा जाग उठा है। और लोग अपनी जानकारियों को और अधिक बढ़ाने हेतु Draupadi Murmu का पूरा जीवन परिचय तथा उनका कार्यक्षेत्र संबंधित सभी जानकारियां हासिल करना चाहते हैं। आइए जानते है Draupadi Murmu Biography In Hindi विस्तार से…

Draupadi Murmu Biography

भाजपा उम्मीदवार नए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का जीवन परिचय

Draupadi Murmu Biography in Hindi Draupadi Murmu
✔️ पूरानाम – द्रौपदीमुर्मू
✔️ पिताजी का नाम – बिरांची नारायण टुडू
✔️ पेशा –  राजनीतिज्ञ
✔️ पार्टी – भारतीय जनता पार्टी
✔️ पति-   भारतीय जनता पार्टी
✔️ जन्म तिथि- 20 जून 1958
✔️ आयु- 64 वर्ष
✔️ जन्म स्थान- मयूरभंजउड़ीसाभारत
✔️ वजन- 74 किलो
✔️ लंबाई- फिट 4 इंच
✔️ जाति- अनुसूचित जनजाति
✔️ धर्म- हिंदू
✔️ बेटी-  इतिश्री मुर्मू
✔️ संपत्ति- 10 लाख
✔️ भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी- 1997

देश के सर्वोच्च पद यानी राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है। रामनाथ कोविंद जी का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब देश को नया राष्ट्रपति मिल सकता है। भाजपा की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए महिला उम्मीदवार हैं तो, वहीं विपक्ष की तरह से यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा की महिला उम्मीदवार का नाम द्रौपदी मुर्मू है। द्रौपदी मुर्मू 24 जून को अपना नामांकन दाखिल किया है। अगर भाजपा की महिला उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीत जाती हैं तो, वह भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी।

बता दें कि इसके पहले प्रतिभा पाटिल को भारत की पहली महिला राष्ट्रपति होने का गौरव प्राप्त हुआ था। एक बार फिर महिला देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने के एक कदम दूर हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कौन हैं? द्रौपदी मुर्मू के जीवन और राजनीतिक करियर के बारे में जानिए।

Draupadi Murmu कौन हैं?

राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले मतदान में एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू का नाम दिया गया है। द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा की आदिवासी महिला नेता हैं और झारखंड की गवर्नर रह चुकी हैं।

Draupadi Murmu Biography In Hindi: द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय

द्रौपदी मुर्मू का जन्म ओडिशा के मयूरभंज जिले में 20 जून 1958 को एक आदिवासी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू था, जो अपनी परंपराओं के मुताबिक, गांव और समाज के मुखिया थे।

द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा

द्रौपदी ने अपने गृह जनपद से शुरुआती शिक्षा पूरी करने के बाद भुवनेश्वर के रामादेवी महिला महाविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी होने के बाद एक शिक्षक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की और कुछ समय तक इस क्षेत्र में काम किया।

Draupadi Murmu का जीवन संघर्ष

द्रौपदी मुर्मू का विवाह श्याम चरण मुर्मू से हुआ, जिससे उनके दो बेटे और एक बेटी हुई। बाद में उनके दोनों बेटों का निधन हो गया और पति भी छोड़कर पंचतत्व में विलीन हो गए। बच्चों और पति का साथ छूटना द्रौपदी मुर्मू के लिए कठिन दौर था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और समाज के लिए कुछ करने के लिए राजनीति में कदम रखा।

द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक करियर

उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत ओडिशी से भाजपा के साथ ही की। भाजपा ज्वाइन करने के बाद उन्होंने 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद चुनाव में हिस्सा लिया और जीत दर्ज कराई। भाजपा ने मुर्मू को पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा का उपाध्यक्ष बना दिया।
इसके बाद ओडिशा में भाजपा और बीजू जनता दल की गठबंधन की सरकार में साल 2000 से 2002 कर वह वाणिज्य और परिवहन स्वतंत्र प्रभार मंत्री रहीं। साल 2002 से 2004 तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री के तौर पर काम किया।
उन्होंने ओडिशा के रायगंज विधानसभा सीट से विधायकी का चुनाव भी जीता। बाद में साल 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल भी नियुक्त हुईं। वह राज्य की पहली महिला गवर्नर बनीं।
हर जानकारी अपनी भाषा हिंदी में सरल शब्दों में प्राप्त करने के लिए  हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे जहाँ आपको सही बात पूरी जानकारी के साथ प्रदान की जाती है । हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहाँ क्लिक करें ।
parmender yadav
parmender yadavhttps://badisoch.in
I am simple and honest person
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular