Tulsi Plant Vastu: तुलसी पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ ही लोगों की आस्था का भी प्रतीक है। हिंदू धर्म के लोग तुलसी की पूजा करते हैं इसलिए लगभग हर घर में ये पौधा देखने को मिल ही जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पौधे को लगाने की सही दशा क्या है? जानिए वास्तु शास्त्र अनुसार कहां और कैसे रखना चाहिए तुलसी का पौधा…
Article about | Success Define |
Category | Badisoch |
Written by | Dr.PS,yadav |
ईशान कोण सर्वोत्तम Tulsi Plant Vastu:
तुलसी का पौधा घर के आंगन, केंद्र या घर की पूर्वोत्तर या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। ये दिशाएं ईश्वर की मानी जाती हैं और तुलसी इन जगहों पर लगाना काफी शुभ रहता है। तुलसी का पौधा बालकनी या खिड़की की उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं। कहा जाता है कि तुलसी के साथ कैक्टस और कांटेदार पौधें नहीं रखने चाहिए।
वास्तुशास्त्र के अनुसार ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है, इसलिए आर्थिक समृद्धि के लिए तुलसी को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। तुलसी के पौधे की पूजा जरूर करनी चाहिए। मान्यता है कि तुलसी के पौधे में शाम के समय दीपक लगाने से महालक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वास्तुदोषों को तुलसी का पौधा खत्म करता है। जहां तुलसी का पौधा लगा हो वहां साफ सफाई का जरूर ध्यान रखें।