कंप्यूटर पूरे मानव समाज के लिये विज्ञान का अनोखा और पथप्रदर्शन करने वाला उपहार है। ये किसी भी प्रकृति का कार्य कर सकता है। किसी के भी द्वारा Computer संभालना सरल है और सीखने के लिये बहुत कम समय लगता है।
अपने सुगमता और कार्य क्षमता के कारण इसका प्रयोग व्यापक तौर पर होता है जैसे- ऑफिस, बैंक, होटल, शिक्षण संस्थान, स्कूल, कॉलेज, दुकान, उद्योग आदि। कई लोग अपने बच्चों के लिये लैपटॉप और डेस्कटॉप खरीदते है जिससे अपनी पढ़ाई से संबंधित कार्य और कंप्यूटरीकृत विडियों गेमों का आनंद ले सकें।
Computer का आविष्कार हो जाने के बाद लोगों के जीवन में इतना बदलाव आया है, कि आज बिना कंप्यूटर के लोग अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। Computer का उपयोग करके बड़े से बड़ा काम चुटकी में किया जा सकता है। अमेरिका जापान जैसे टेक्नोलॉजी में विकसित देशों के विकसित होने के पीछे का बहुत बड़ा कारण कंप्यूटर ही हैं।
अगर कंप्यूटर ना होता तो गूगल फेसबुक जैसी कंपनियां कभी बनती ही नहीं। Computer का ही कमाल है कि आज टेक्नोलॉजी इतनी ज्यादा विकसित हो चुकी हैं कि लोग अब मंगल ग्रह में अपनी बस्ती में जाने के बारे में सोच रहे हैं।
What is Computer
कंप्यूटर एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जो उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए डाटा और सूचनाओं को ग्रहण करने के बाद उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार उसे प्रोसेस करता है। और प्रोसेस होने के बाद रिजल्ट को यूजर तक पहुंचाता हैं। यह एक ऐसा उपकरण है, जिसका इस्तेमाल करके बड़े से बड़ा काम कम समय में किया जा सकता है।
कंप्यूटर पर छोटे तथा बड़े निबंध (Long and Short Essay on Computer in Hindi, Computer par Nibandh Hindi mein)
निबंध 1 (300 शब्द) – कंप्यूटर: एक नवीनतम तकनीक
प्रस्तावना
कम्प्यूटर आधुनिक तकनीक की एक महान खोज है। ये एक सामान्य मशीन है जो अपनी मेमोरी में ढेर सारे डाटा को सुरक्षित रखने की क्षमता रखती है। ये इनपुट (जैसे की-बोर्ड) और आउटपुट(प्रिंटर) के इस्तेमाल से काम करता है।
ये इस्तेमाल करने में बेहद आसान है इसलिये कम उम्र के बच्चे भी इसे काफी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बहुत ही भरोसेमंद है जिसे हम अपने साथ रख सकते है और कहीं भी और कभी भी प्रयोग कर सकते है। इससे हम अपने पुराने डेटा में बदलाव के साथ नया डेटा भी बना सकते है।
कंप्यूटर पर निबंध (COMPUTER ESSAY IN HINDI) Details
Article Name | कंप्यूटर पर निबंध (COMPUTER ESSAY IN HINDI) |
Category | बड़ी सोच |
Telegram | |
---|---|
Official Website | Click here |
Uses of computer
कंप्यूटर का उपयोग अलग-अलग लोग अलग-अलग कार्यों में करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का इस्तेमाल बच्चों को Computer सिखाने और नए-नए चीजों के बारे में बच्चों को बताने के लिए किया जाता है। वहीं विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग नई-नई खोज करने के लिए किया जाता है।
घरों में Computer का उपयोग टिकट बुकिंग करने के लिए, बिजली का बिल भरने के लिए, प्रोजेक्ट आदि बनाने के लिए किया जाता है.
जिंदगी हुआ आसान
भावी पीढ़ी के कंप्यूटर और प्रभावी होंगे साथ ही कार्यात्मक क्षमता भी बढ़ जाएगी। इसने हम सबके जीवन को आसान बना दिया है। इसके माध्यम से हम कुछ भी आसानी से सीख सकते है तथा अपने हुनर को और भी ज्यादे निखार सकते है।
हम लोग चुटकियों में किसी भी सेवा, उत्पाद या दूसरी चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। कंप्यूटर में लगे इंटरनेट के द्वारा हम कुछ भी खरीदारी कर सकते है जिससे घर में बैठे-बैठे मुफ्त डिलिवरी प्राप्त कर सकते है। इससे हमारे स्कूल प्रोजेक्ट में भी खूब मदद मिलती है।
कंप्यूटर का कार्य
कंप्यूटर का मुख्य कार्य यूजर द्वारा दिए गए जानकारियों को स्टोर करना है। और फिर निर्देशानुसार डाटा को प्रोसेस करके उसका परिणाम यूजर तक पहुंचाना है। Computer का उपयोग जटिल कामों को कम समय में और कम मेहनत में करने के लिए किया जाता है।
यही कारण है कि, अधिकतर ऑफिसों में उनके काम कंप्यूटर से ही किए जाते हैं। इसके अलावा कंप्यूटर से चैटिंग की जा सकती है। Computer के इस्तेमाल करके नए नए सॉफ्टवेयर बनाए जा सकते हैं।
कंप्यूटर का महत्व
कंप्यूटर का इस्तेमाल आज हर क्षेत्र में किया जा रहा है। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तो Computer का इस्तेमाल किया जा ही रहा है, साथ ही साथ शिक्षा के क्षेत्र में और दूसरे कार्य स्थलों में भी कंप्यूटर का उपयोग किया जा रहा है।
कंप्यूटर का उपयोग बड़े-बड़े और कॉम्प्लिकेटेड डाटा को स्टोर करने के लिए व मैनेज करने के लिए भी किया जाता है। इंटरनेट Computer की सबसे बड़ी देन है। जिसका इस्तेमाल आज हर छोटे-बड़े कार्य को करने में किया जाता है।
निष्कर्ष
इंसानों के लिये कंप्यूटर के सैकड़ों फायदे है तो साइबर अपराध, अश्लील वेबसाइट, जैसे नुकसान भी शामिल है जिसकी पहुँच हमारे बच्चों और विद्यार्थियों तक आसानी से हो जाती है। हालांकि कुछ उपायों अपनाकर हम इसके कई नकारात्मक प्रभावों से बच भी सकते हैं।
निबंध 2 (400 शब्द) – कंप्यूटर का उपयोग व महत्व
प्रस्तावना
तकनीकी उन्नति के आधुनिक संसार में, हमारे लिये विज्ञान के द्वारा कंप्यूटर एक अद्भुत भेंट है। इसने लोगों की जीवन शैली और आदर्श को बदल दिया है। कोई भी बिना कंप्यूटर के अपने जीवन की कल्पना भी नही कर सकता है क्योंकि यह कम समय बहुत से कार्यों को चुटकी में पूरा कर देता है।
विकसित देशों के विकास में कंप्यूटर का एक बहुत बड़ा योगदान रहा है। ये केवल स्टोरेज और प्रौद्योगिकी डिवाइस नहीं है बल्कि ये किसी फरिश्ते की तरह है जो कुछ भी कर सकता है। कई लोगों द्वारा इसे मनोरंजन और संचार के लिये भी इस्तेमाल किया जाता है।
कम्प्यूटर क्या है?
कम्प्यूटर एक यांत्रिक मशीन है, जिसमें अनेक प्रकार के गणित के सूत्रों एवं तथ्यों के आधार पर कार्य करता है। कम्प्यूटर बेहद ही कम समय में गणना करके तथ्यों को अपनी स्क्रीन पर दिखा देता है। कंप्यूटर आधुनिक युग के सबसे महत्वपूर्ण आविष्कारों में से एक है।
आधुनिक युग को कंप्यूटर युग भी कहा जाता है। कंप्यूटर एक ऐसे यांत्रिक रचना का रूपात्मक , समन्वयात्मक योग और गुणात्मक समन्वय है जो तेज गति से कम-से-कम समय में ज्यादा-से-ज्यादा कार्य कर सकता है।
विद्यार्थी के द्वारा Computer का उपयोग
कंप्यूटर एक बड़ा शब्दकोश और बड़ा स्टोरेज डिवाइस है जो किसी भी तरह के डेटा को सुरक्षित रखने के लिये है जैसे- कोई भी जानकारी, पढ़ाई से संबंधित सामग्री, प्रोजेक्ट, फोटो, विडियो, गाना, खेल, आदि।
ये एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो गणना करने तथा बड़ी समस्याओं को सुलझाने में दक्ष है। ये हमारे कौशल को बढ़ाने में और आसानी से जानकारी प्राप्त करने में भी हमारी मदद करता है। ये एक डेटा आधारित मशीन है। ये हमें कई सारे टूल्स उपलब्ध कराता है जैसे- टेक्स्ट टूल्स, पेंट टूल्स आदि जो बच्चों के लिये बहुत फायदेमंद है और विद्यार्थी इसे अपमे स्कूली तथा प्रोजेक्ट कार्यों में काफी प्रभावपूर्ण रुप में उपयोग कर सकते हैं।
Computer का महत्व
कार्य स्थल, शिक्षा के क्षेत्र में तथा निजी उपयोग के लिए Computer का बहुत ही महत्व है। पुराने समय में हम सारे काम अपने हाथ से करते थे लेकिन आज कंप्यूटर की सहायता से खातों के प्रबंधन, डेटाबेस बनाने, आवश्यक जानकारी संग्रहीत करने जैसे विभिन्न उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है। आजकल हर कोई इंटरनेट के जरिये कंप्यूटर पर काम करना आसान मानता है। वास्तव में आज के समय कंप्यूटर हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।
निष्कर्ष
हम इसका प्रयोग बड़े और छोटे गणितीय गणनाओं के लिये सटीक ढंग से कर सकते है। इसका उपयोग मौसम की भविष्यवाणी, किताब, न्यूज पेपर, डाइग्नोजिंग बिमारी की छपाई आदि के लिये किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल दुनिया के किसी भी कोने से ऑनलाइन रेलवे आरक्षण, होटल या रेस्टोरेंट की बुकिंग के लिये किया जाता है। बड़ी एमएनसी कंपनियों में भी इसका प्रयोग व्यापक है जिसमें खाता, इनवॉइस, पे-रोल, स्टॉक नियंत्रण आदि के लिये होता है।
1 thought on “कंप्यूटर पर निबंध (COMPUTER ESSAY IN HINDI)”