शुरुवात से ही पेड़-पौधों (वृक्षों) ने हमें जीवन की सबसे महत्वपूर्ण चीजें जैसे भोजन, रहने को घर और जीने हेतु ऑक्सीजन दिया है। मनुष्य अपनी सभी आवश्यक वस्तु जैसे दवाईयां, खाना-पीना, हवा, जल सब कुछ पेड़-पौधों के बिना रहना असंभव है। इसलिए तो हम कहते हैं – save a tree save a life
secret of success सफलता का रहस्य क्या है ? | सफलता के मूल मंत्र जानिए | success mantra |
success definition सफलता की परिभाषा क्या है ? | diligence यानि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है | जानिए कैसे ? |
क्या है save a tree save a life का सामाजिक महत्व?
Contents
आज पेड़ बचाओ जीवन बचाओ की बात हमें इसलिए करना पड़ रहा है, क्योंकि मनुष्य अब अन्य प्राकृतिक संसाधनों के जैसे ही पेड़-पौधों को भी नष्ट करते जा रहा है। save a tree save a life- दुनिया भर में बढती जनसंख्या के कारण लोगों को घर और खाना-पीना की मांग बढ़ते जा रही है जिसके कारण पेड़ों की अंधाधुंध कटाई होने लगी है। हलाकि पेड़ काटने के साथ सरकार कुछ नए पौधे भी लगा रही है परन्तु यह लोगों की बढती जनसंख्या की ज़रुरत को पूरा नहीं कर पा रहा है।
पेड़-पौधे हर समाज के लिए एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। हमारे आस-पास के जगहों जैसे गलियों, पार्क, खेल के मैदान, और बगीचे में पेड़-पौधे स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं और वातावरण को हरा-भरा और शांत रखते हैं।
पेड़ बचाओ जीवन बचाओ |जानिए कैसे ?
save a tree save a life अर्थात वृक्षों से आस-पास का वातावरण सुन्दर और स्वच्छ रहता है जिससे जीवन जीने का स्तर बढ़ जाता है। पेड़-पौधों की छाव में अपने परिवार के साथ बैठ कर समय बिताने का एक अलग ही आनंद होता है। साथ ही शहरी क्षेत्रों में सड़क के दोनों तरफ पेड़ पौधे लगाने से सूरज की किरण को पेड़ रोकते हैं जिससे गर्मी के महीनों में शहर का तापमान ज्यादा नहीं बढ़ पाता है।
save a tree save a life and Environmental Value
पेड़-पौधें मनुष्य को स्वच्छ वायु और ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, साथ ही जलवायु सुधार, जल संरक्षण, मिट्टी के संरक्षण, और वन्य जीवन की सुरक्षा करते है। प्रकाश संश्लेषण या फोटोसिंथेसिस प्रोसेस के दौरान पेड़ पौधे कार्बन डाइऑक्साइड ले लेते हैं और ऑक्सीजन को छोड़ते हैं।
save a tree save a life– यही ऑक्सीजन मनुष्य को सांस लेने और जीवित रहने में मदद करता है। अमेरिका के कृषि अनुसंधान विभाग का कहना है की एक एकड़ जंगल से लगभग 6 टन कार्बन डाइऑक्साइड खत्म होता है और 4 टन ऑक्सीजन वायु को पेड़ो के माध्यम से प्राप्त होता है।
इतने ऑक्सीजन से 18 से 20 लोग आराम से 1 वर्ष तक जीवित रह सकते हैं। साथ ही पेड़ पौधे, गाड़ियों और कारखानों से उत्पत्ति होने वाले कार्बन डाइऑक्साइड गैस को भी खींच लेते हैं और ऑक्सीजन में बदल देते हैं। so save a tree save a life
पेड़ बचाओ जीवन बचाओ क्यों ?
पेड़ धरती पर उपलब्ध हरा सोना है। ये हमें बहुत सारी प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखते है। और बहुत तरीकों से हमारे जीवन का पालन-पोषण करते है।ये हमारे पर्यावरण को स्वच्छ और पृथ्वी को हरा-भरा खुशहाल रखते है । इसलिये, हम भी इनके प्रति पूरे जिम्मेदार बने । और इनको बचाने के लिये अपना सबसे बेहतर प्रयास करे।
so save a tree save a life- ये हमारे लिए फल, सब्जी, वनस्पति, फूल, मसाले, ठंडी छाया, दवा, जड़, वृक्ष की छाल, लकड़ी, अंकुर आदि उपलब्ध करा धरती पर जीवन पोषित करते है। पेड़ लंबे हो या छोटे हमेशा उपयोगी और लाभदायक होते हैं।
Conference क्या है ? Conference Call कैसे करे ? – जानिए| | web hosting free Top Company जानिए WordPress Blog के लिए |
महाभारत की सम्पूर्ण कथा! Complete Mahabharata Story In Hindi Network marketing quotes-नेटवर्क मार्केटिंग कोट्स हिंदी में |
|
ऑनलाइन शिक्षा के फायदे और नुकसान क्या है ? |
गर्मी के महीनों में लंबे वृक्ष सूरज की तपती किरण को धरती तक पहुंचने से रोकते है जिससे धरती का तापमान ज्यादा नहीं बढ़ पाता है। बारिश के महीने में पेड़-पौधे के जड़ मजबूती से मिट्टी को पकड़ कर रखते हैं इससे मृदा अपरदन नहीं हो पाता है। ना सिर्फ धरती के ऊपर बल्कि धरती के अंदर के पानी को भी पेड़ पौधों के जड़ पकड़ कर रखते हैं जिससे बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा नहीं हो पाती है।
हर जानकारी अपनी भाषा हिंदी में सरल शब्दों में प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे जहाँ आपको सही बात पूरी जानकारी के साथ प्रदान की जाती है | हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहाँ क्लिक करें |
2 thoughts on “save a tree save a life: पेड़ बचाओ जीवन बचाओ निबंध”