Thursday, April 25, 2024
Homesocial mediawhat is important of forest in Hindi वनों का महत्व और उपयोग...

what is important of forest in Hindi वनों का महत्व और उपयोग क्या है?`

important of forest- हमारे जीवन में प्रकृति विशेष महत्व रखती है। प्रकृति के कारण ही आज हम जीवित रह पाते हैं।  प्रकृति के साधन पेड़ पौधे हैं। जहां पेड़ पौधों का समूह होता है, उसे हम वन कहते हैं।

वनों में विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे, जड़ी-बूटियाँ, झाड़ियाँ आदि होते हैं। उनमें से कई औषधीय मूल्य प्रदान करते हैं। आज इस आर्टिकल important of forest में हम वनों के महत्व पर निबंध के माध्यम से वनों के महत्व के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे।

वनों का महत्व और उपयोग Importance and Uses of Forests in Hindi

important of forest- वनों के अंतर्गत उन सभी पेड़ एवं पौधों का समूह आता है, जो समस्त धरती के एक-तिहाई भाग में फैले हुए हैं। तथा पर्यावरणीय परिभाषा के अनुसार इसे सदैव हरित रंगों के माध्यम से दर्शाया जाता है। प्रकृति और पर्यावरण में तथा मनुष्य के जीवन में वनों की समान महत्ता तथा उपयोगिता होती है।

वनों का महत्व और उपयोग

Important of forest Overview

Name Of Article वनों का महत्व और उपयोग
वनों का महत्व और उपयोग Click Here
Category Badi Soch
Facebook follow-us-on-facebook-e1684427606882.jpeg
Whatsapp badisoch whatsapp
Telegram unknown.jpg
Official Website Click Also

importance of tree with best uses: पेड़ों का महत्व और फायदे क्या है ?

वन धरती पर सदियों से हैं। ( important of forest) तथा ये वन ही हैं, जिनके कारण विश्व की जैव विविधता में निरंतरता बनी रहती है। किसी राष्ट्र में विद्यमान वन अथवा जंगल, उस राष्ट्र की न केवल आर्थिक, अपितु सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रगति में भी भागीदारी करते हैं। वन तथा जंगल आर्थिक विकास, जैव विविधता, मनुष्य की आजीविका, तथा पर्यावरणीय अनुकूलन प्रतिक्रियाओं के लिए उपयोगी तथा आवश्यक होते हैं।

most important of forest– वनों के सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में जलवायु की स्थिरता, जल-चक्र का विनियमन, तथा सैकड़ों-हज़ारों जीवों को निवास-स्थल प्रदान करना है। वन तथा वृक्ष ऊर्जा के अक्षय स्त्रोत हैं। तथा इसी कारण ये किसी राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में अहम भागीदार होते हैं। इसके साथ ही यह वायु को शुद्ध करके पर्यावरण की गुणवत्ता को बढ़ाने का कार्य भी बखूबी निभाते हैं।

 important of forest: वनों का उपयोग व हमारे जीवन में महत्व

किसी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था में वनों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। वृक्षों से हमे प्रमुख रूप से लकड़ी तथा ईंधन प्राप्त होता है।  जिसका उपयोग घरों तथा उद्योगों में किया जाता है। वृक्षों से प्राप्त लुगदी, तख्ते, माचिस की लकड़ी तथा अन्य पदार्थ अनेक घरेलू उद्योगों में काम आते हैं।

वृक्षों से ही हमे कुछ कम प्रमुख परन्तु महत्वपूर्ण उत्पाद जैसे बांस, गन्ने, घास, अनेक प्रकार के तेल, औषधि युक्त पौधे, लाख, वसा, गोंद, डाई इत्यादि पदार्थ प्राप्त होते हैं। जिनका मूल्य विदेशी विनिमय की दृष्टि से काफी अधिक होता है। वृक्षों के कारण हम अनेक प्रकार के आंधी-तूफानों, अपरदन, लू आदि से भी सुरक्षित रहते हैं। पारिस्थितिकीय संतुलन की दृष्टि से वृक्ष बहुत उपयोगी सिद्ध होते हैं।

वनों का महत्व ( important of forest)

  • प्राचीन समय में जब आधुनिकता की अंधी दौड़ शुरू नहीं हुयी थी तब प्रकृति को विशेष महत्त्व दिया जाता था और वनों को प्रकृति का अनूठा उपहार समझा जाता था। (important of forest) जीव जंतु आहार और औषधि के लिए वनों पर ही निर्भर हुआ करते थे।
  • हमारे पूर्वज और ऋषि मुनि वनों में ही तपस्या किया करते थे और उनके आश्रम भी वनों के शांत और शीतल वातावरण में ही हुआ करते थे।
  • सभी तरह के जीव जंतुओं के लिए वन अति आवश्यक होते हैं। ऋतु चक्र को संतुलित रखने वाले वन, प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में भी मददगार होते हैं। आज वनों की तेजी से हो रही कटाई के कारण ही जंतुओं की बहुत सी प्रजातियां लुप्त हो गयी हैं क्योंकि उन्हें वन ही संरक्षण प्रदान करते थे। ऐसा होने पर प्रकृति का संतुलन बिगड़ने लगा है।
  • वन ना केवल औषिधय महत्त्व के वृक्षों युक्त होते हैं बल्कि इनमें पाए जाने वाले वृक्ष ऑक्सीजन छोड़ते हैं जो जीवन के लिए अति आवश्यक तत्व है।
  • तेज बारिश के दिनों में मिट्टी के कटाव को रोकने और उसकी उर्वरा शक्ति बनाये रखने में भी वन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इतना ही नहीं, पेड़ – पौधे अपनी जड़ों से पृथ्वी का जल अवशोषित करते हैं जो वाष्पित होकर वायुमंडल में बादल का रुप लेकर बारिश करते हैं और इस तरह ये चक्र लगातार चलता रहता है।
  • पर्यावरण को शुद्ध बनाये रखने में भी पेड़-पौधों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि वाहनों और कल-कारखानों से निकलने वाली कार्बन डाई ऑक्साइड गैस को पेड़-पौधे अवशोषित कर लेते हैं और वायु प्रदूषण को कम करने में सहयोग करते हैं।
  • इको सिस्टम की बुनियाद बनाने वाले पेड़-पौधे का हर भाग मानव के लिए उपयोगी साबित होता है। पेड़ों की पत्ती से लेकर जड़ तक हर भाग भोजन, औषधि और सुविधाओं के साजो-सामान उपलब्ध करवाते हैं।
  • शायद इसलिए हम वनों के प्रति आभारी होने की बजाये उन पर हावी हो गए हैं। इसी का नतीजा है कि आज वन नहीं है क्योंकि उनकी जगह बड़ी-बड़ी बहुमंजिला इमारतों ने ले ली है और उन इमारतों में रहने वाले लोग ये भूल गए हैं कि वनों की जड़ों के बिना उपलब्धि की इस ऊंचाई तक लम्बे समय तक बने रह पाना संभव नहीं है। काश समय रहते हम ये समझ पाते कि वन हैं तो हम हैं।
  • अगर आज भी हम वनों के महत्व को समझ लें तो आने वाली मुसीबतों यानी प्राकृतिक आपदाओं से कुछ हद तक बचाव संभव है।

Related Post:- 

Thought In Hindi For Students: Best 30+ विद्यार्थियों के लिए सुविचार 2024

problem solver बनो problem creator नहीं,जानिए क्यों ?

Happy Quotes 2024 : जीवन को खुशियों से भरने के लिए अच्छे विचार

parmender yadav
parmender yadavhttps://badisoch.in
I am simple and honest person
RELATED ARTICLES

29 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular